Samsung Galaxy S25 Series Leaks: डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या कुछ होगा खास
स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग अपनी आगामी फ्लैगशिप Galaxy S25 Series को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे अगले साल यानी 2025 जनवरी में पेश किए जानें की उम्मीद है। इस लाइनअप में गैलेक्सी S25, S25+ और S25 Ultra को शामिल किया जाएगा। लेकिन, इनके लॉन्च होने से पहले ही इस आगामी फोन के डिजाइन पर से पर्दा उठ चुका है।
जी हां, दरअसल टिपस्टर रोलैंड क्वांइड ने इसके केस की इमेज शेयर की है। जिससे इस अपकमिंग फोन की डिजाइन सामने आई है। नई लीक इससे पहले सामने आई लीक्स की पुष्टि करता है। बता दें, कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप सीरीज को कई अपग्रेड्स के साथ भी ला रही है।

अलग डिजाइन के साथ आएगा अल्ट्रा मॉडल
इस सीरीज में सबसे ज्यादा अपग्रेड अल्ट्रा मॉडल में देखने को मिलेंगे। जो इससे पहले के S24 अल्ट्रा के मुकाबले ज्यादा गोल कोनों वाले डिजाइन के साथ आएगा। ऐसे में इस फोन को यूजर के लिए पकड़ना और भी आरामदाय हो जाएगा।
कैमरा- वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो केस के अनुसार गैलेक्सी S25 और S25 प्लस में ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा सेटअप होंगे। जबकि, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में गैलेक्सी एस24 सीरीज समान क्वाड लेंस सेटअप देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अल्ट्रा के दो लेंस में अपग्रेड मिलने का भी संकेत मिला है। अगर सामने आई लीक सच होती है, तो ये अपग्रेड सैमसंग के पुराने कैमरा परफॉर्मेंस को और बेहतर कर सकते हैं।
गौरतलब है कि, इन केस लीक के साथ गैलेक्सी S25 सीरीज की डमी यूनिट पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे यह खुलासा हुआ है कि, 2025 मॉडल थोड़े बहुत बदलाव के साथ 2024 के समान ही होंगे। इसके अलावा एक और अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, गैलेक्सी S25 सीरीज मौजूदा मॉडल के मुकाबले स्लिम होंगे।
गैलेक्सी S25 सीरीज में प्रोसेसर और बैटरी
प्रोसेसर- सामने आई रिपोट्स की मानें तो इस अपकमिंग सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। जो पिछले मॉडल में शामिल किए गए प्रोसेसर से कहीं ज्यादा पावरफुल होगा। इसके अलावा कंपनी इसमें रैम और स्टोरेज को भी बढ़ा सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर मल्टीटास्किंग और स्टोरेज स्पेस मिलेगा।
बैटरी- लाइफ की बात करें तो Galaxy 25 में 4000mAh और 25 Plus में 49000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होंगे। वहीं Galaxy 25 Ultra में सबसे बड़ी बैटरी 5000mAh तक की शामिल होगी, जो 45W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








