Samsung Galaxy S25 सीरीज की भारत में कीमत लीक, लॉन्चिंग डेट, फीचर्स और बहुत कुछ
Samsung 22 जनवरी को अपने मोस्टअवेटेड इवेंट के लिए तैयार है, और उससे पहले गैलेक्सी S25 सीरीज से जुड़ी नई लीक सामने आ रही हैं। टिपस्टर तरूण वत्स ने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत और मेमोरी कॉन्फिगरेशन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है, जो कथित तौप पर एक रिटेल आउटलेट से प्राप्त हुई है।
इन लीक से पता चलता है कि नई सीरीज में पिछले साल के मुकाबले कुछ महंगी कीमतों का सामना करना पड़ सकता है। गैलेक्सी S25 सीरीज में सभी मॉडल्स में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा।

इसके अलावा सीरीज में बेस रैम 12GB से शुरू होगी, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा। यह आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को और भी आकर्षक और पावरफुल बनाता है।
गैलेक्सी S25 सीरीज की भारत में लीक कीमत
Galaxy S25 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 84,999 रुपये, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 94,999 रुपये, Galaxy S25+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 1,04,999 और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 1,14,999 रुपये तय की जा सकती है।
जबकि, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के 12GB के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 1,34,999 रुपये, 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 1,44,999 रुपये और 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज की कीमत 1,64,999 होने की संभावना है।
गैलेक्सी S25 सीरीज के बेस वेरिएंट की कीमत गैलेक्सी S24 सीरीज की तुलना में 5,000 रुपये बढ़कर 84,999 रुपये हो गई है। सभी मॉडल्स में मूल्य वृद्धि समान दिखती है, जो यह संकेत देती है कि सैमसंग S25 सीरीज को अपग्रेडेड हार्जवेयर और ज्यादा मेमोरी के साथ एक प्रीमियम और पावपफुल डिवाइस के तौर पर पेश किए जानें की योजना बना रहा है।
गैलेक्सी S25 स्लिम वेरिएंट के बारे में लीक्स तेज है, लेकिन एक वियतनामी रिटेलर की लीक हुई लिस्टिंग में इसका नाम न होने से आगामी इवेंट में इसके डेब्यू पर सवाल उठ रहे हैं। यह सैमसंग के नए फ्लैगशिप वरिएंट की लॉन्च को लेकर रहस्य बनाए रखता है।
गैलेक्सी S25 सीरीज में उच्च प्रदर्शन के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है, जो सभी मॉडल्स को शक्तिशाली बनाएगा। बेस रैम 12GB से शुरू होने की अपवाह है, जिससे स्मार्टफोन का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में Exynos 2500 SoC वेरिएंट का ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है, जिससे यह सीरीज और भी खास बनती है।
गैलेक्सी S25 और S25+ के फीचर्स
गैलेक्सी S25 में आपको 6.36-इंच और S25+ में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की अफवाह है, इन दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इतना ही नहीं S25 में FHD+ रिजॉल्यूशन और S25+ में QHD+ भी हो सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो S25 और S25+ दोनों आगामी फोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 10MP का टेलीफोटो, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल किए जाने की उम्मीद है।
इन्हें पावर देने के लिए S25 में 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि S25+ में 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी दिए जानें की संभावना है। आपको बता दें, ये दोनों फोन्स Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में भी सक्षम हो सकते हैं।
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा लीक स्पेक्स
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 1440p रिजॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर ग्लास वाला 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें ग्लास और टाइटेनियम बिल्ड होने की जानकारी सामने आई है, जो इसे अपने पिछले मॉडल की तुलना में स्लिम, संकरा और लाइटवेटेड बनाता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसे स्नैपड्रैगन 8 एलीट द्वारा संचालित किए जानें की उम्मीद है, जो 12GB रैम, 200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP टेलीफोटो, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा से लैस हो सकता है, इसके साथ ही 10MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी बैकअप की बात करें को 45W वायर्ड चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








