Samsung Galaxy S25 सीरीज की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
Samsung Galaxy S25 सीरीज काफी लंबे समय से चर्चा में है और अब इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसमें इस आगामी सीरीज की लॉन्चिंग से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स पर से पर्दा उठ चुका है। कंपनी अपने इस नए जेनरेशन के फोन्स को एडवांस चिपसेट के साथ उपलब्ध कराएगी।
उम्मीद की जा रहा है कि, गैलेक्सी एस25 सीरीज के सभी मॉडल्स को स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC के साथ पेश किया जाएगा। अभी तक अनुमान लगाया जा रहा था कि, कंपनी अपने इस फ्लैगशिप को अगले साल यानी 2025 में लॉन्च करेगी, लेकिन सामने आई लेटेस्ट लीक में इस सीरीज के लॉन्चिंग की टाइमलाइन खुलासा हुआ है।

दक्षिण कोरिया के एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 23 जनवरी 2025 को सैन फ्रांसिस्को और यूएएस में आयोजित हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, Galaxy S25 स्लिम वेरिएंट इस इवेंट में लॉन्च कर सकता है। वहीं टिपस्टर योगेश बरार ने भी इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए, कहा है कि, गैलेक्सी S25 सीरीज की लॉन्चिंग जनवरी 2025 की दूसरी छमाही में किए जानें की उम्मीद है।
इसके अलावा लीकर मैक्स जाम्बोर ने भी गैलेक्सी S25 के 2025 के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की रिपोर्ट का खंडन करते हुए, कहा है कि, यह सीरीज जनवरी 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज लाइनअप में Galaxy S25, S25 Plus और S25 Ultra को शामिल किया जा सकता है।
वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में 'स्लिम' मॉडल भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फेमस टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार गैलेक्सी S25 सीरीज का अनावरण जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। गौरतलब है कि, सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज को 17 जनवरी 2024 में लॉन्च किया था।
नए स्मार्टफोन में कई अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। बेस मॉडल में 25W चार्जिग सोपर्ट हो सकता है, जबकि गैलेक्सी S25+ में 45W चार्जंग का सपोर्ट मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







