Samsung Galaxy S25 सीरीज आज भारत में लॉन्च, लाइव स्ट्रीम, स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और बहुत कुछ
Samsung Galaxy S25 सीरीज आज सैन जोस, कैलिफोर्निया में 'गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट' में लॉन्च होने वाली है। इसमें गैलेक्सी S25, S25 प्लस और S25 अल्ट्रा मॉडल शामिल होंगे, जो गैलेक्सी S24 सीरीज के उत्तराधिकारी होंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन Exynos चिपसेट की बजाय स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आएंगे। यदि आप इस इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो हम अपने इस आर्टिकल में इसकी जानकारी और साथ ही संभावित कीमत से लेकर अब तक सामने आए सभी लीक्स बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 सीरीज की यहां देखें लाइव-स्ट्रीम
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज का लॉन्च इवेंट कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। हम आपके लिए लॉन्चिंग का लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए नीचे लिंक एड कर रहे हैं।
Samsung Galaxy S25 सीरीज की संभावित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमत भारत में लॉन्च इवेंट के दौरान आधिकारिक रुप से घोषित की जाएगी, लेकिन लीक के अनुसार गैलेक्सी S25 की कीमत 84,999 रुपये, गैलेक्सी S25+ के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की बेस कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है। इच्छुक ग्राहक 1,999 रुपये की रिफंडेबल डिपॉजिट देकर गैलेक्सी S25सीरीज को प्री-रिजर्व कर सकते हैं और 5,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 सीरीज के लीक स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के आगामी मॉडल्स में शानदार फीचर्स और डिजाइन का मिश्रण देखने को मिलेगा गैलेक्सी S25 में 6.17 इंच का डिस्प्ले और 4000mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि S25+ में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 4,900mAh की बैटरी मिल सकती है। S25 Ultra में 6.9 इंच का क्वाड एचडी+डिस्प्ले और 5000mAh की एक बड़ी बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
इस फोन्स में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर 16GB तक रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस जैसे जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जबकि S25 और S25+ में 50MP का मेन कैमरा, 10MP 3x टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस होंगे।
ये स्मार्टफोन Android 15 और One UI 7.0 के साथ लॉन्च होंगे, जिनमें नई AI फैसलिटी और Google Gemini इंटीग्रेशन भी होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो S25 और S25+ में पिंक गोल्ड, ब्लू ब्लैक, सिल्वर शैडो, कोरल रेड और S25 Ultra में प्रीमियम टाइटेनियम कलर ऑप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








