भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध Samsung Galaxy S25 सीरीज, जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन
अगर आपको भी सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन का इंतजार था तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज से Samsung Galaxy S25 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा शामिल हैं।
गैलेक्सी S25 सीरीज में गैलेक्सी S24 सीरीज की तुलना में मामूली स्पेसिफिकेशन अपग्रेड देखने को मिले हैं। इस सीरीज पर सबसे ज्यादा फोकस AI अपग्रेड और तीनों मॉडल में नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट को शामिल करने पर किया गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल्स बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की भारत में कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S25 के बेस 12GB/256GB मॉडल के लिए 80,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये है। गैलेक्सी S25 कई कलर में उपलब्ध है, जिनमें नेवी मिंट, सिल्वर शैडो, आईसीब्लू और एक्सक्लूसिव स्पेशल कलर्स जैसे ब्लूब्लैक, कोरलरेड और पिंकगोल्ड शआमिल हैं।
हालांकि भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 प्लस की कीमत 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन के लिए 99,999 रुपये रखी गई है। गैलेक्सी S25+ को नेवी सिल्वर शैडो कलर के अलावा वेबसाइट-एक्सक्लूसिव स्पेशल कलर्स जैसे कोरलरेड, पिंकगोल्ड और ब्लूब्लैक में उपलब्ध किया गया है।
भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 12GB/512GB वेरिएंट के लिए 1,29,999 रुपये और 12GB/1TB लिए 1,65,999 रुपये निर्धारित की गई है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ग्रे के साथ एक्सक्लूसिव स्पेशल कलर्स जैसे टाइटेनियम जेटब्लैक, टाइटेनियम जेडग्रीन और टाइटेनियम पिंकगोल्ड में उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के ऑफर
ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके सैमसंग गैलेक्सी S25 और S25 प्लस पर 10,000 रुपये की तत्काल छूट पा सकते हैं। इसके अलावा गैलेक्सी S25 और S25+ की खरीद पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपल्बध है।
वहीं ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर 8,000 रुपये की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की खरीद पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी S25 सीरीज पर अन्य ऑफर्स भी देखे जा सकते हैं।
उपलब्धता की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज को अब अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और अन्य प्रमुख ई-रिटेलर्स और मेन चैनलों के माध्यम से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications