Samsung Galaxy S25 Series Roundup:लॉन्च डेट, संभावित कीमत स्पेक्स और अन्य डिटेल्स
Samsung के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra की उम्मीदें अब और भी बढ़ गई हैं, खासकर जब चीनी प्रतिस्पर्धियों के नए डिवाइस पहले ही बाजारों में दस्तक दे चुके हैं। ऐसे में 22 जनवरी को होने वाले लॉन्च से पहले इस इन आगामी फोन्स के डिजाइन, फीचर्स और संभावित खासियतों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+
दोनों ही प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, जो शानदार प्रदर्शन और डिजाइन के साथ आते हैं। गैलेक्सी S25 एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिवाइस है, जबकि, गैलेक्सी S25+ बड़ा और ज्यादा फ्लैगशिप-स्तरीय अनुभव प्रदेन करता है। दोनों फोन्स में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC होगा, जो क्वालकॉम के हाई-एंड चिप का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। 12GB RAM (या उससे ज्यादा) और शक्तिशाली बैटरी S25 में 4,000mAh और S25+ में 4,900mAh की बैटरी इन्हें और भी आकर्षक बनाती है। फिलहाल Exynos वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 और S25+ शानदार चार्जिंग और डिस्प्ले फीचर्स के साथ आ रहे हैं। जहां S25 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, वहीं S25+ 45W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। दोनों फोन्स में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के लिए भी ऑप्शन मिल सकते हैं।
इसके डिस्प्ले की बात करें तो S25 में 6.36-इंच एमोलेड स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+रिजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल्स पेश करेगी, S25+ में 6.7-इंच QHD+ पैनल मिलगा। कैमरा सेटअप भी पावरफुल है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होंगे, साथ ही 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध होगा।
samsung galaxy S25 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी S25 ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में एक बेहतरीन कदम है। इसमें ग्लास और टाइटेनियम की प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ एक स्लिम और लाइट वेटेड डिजाइन मिलेगा। 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 1440p रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दूसरी पीढ़ी के कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आपको एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC और 12GB तक रैम है, जो बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP का टेलीफोटो, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल हैं, साथ ही इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ इस डिवाइस को शक्ति प्रदान करती है।


Click it and Unblock the Notifications








