Samsung Galaxy S25 सीरीज राउंडअप: लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन, कीमत और बहुत कुछ
Samsung 22 जनवरी को सैन जोस, कैलिफोर्निया में अपना Galaxy अनपैक्ड इवेंट आयोजित करेगा, जो भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपनी नेक्स्ट जनरेशन Galaxy S25 सीरीज को पेश करेगी।
इस लाइनअप में Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra शामिल होंगे। हालांकि, इस अपकमिंग फोन्स की कीमतों से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक की डिटेल पहले ही लीक हो चुकी है। तो आइए आपको आगे इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy S25 सीरीज की लीक कीमत
लीक के अनुसार वियतनाम में गैलेक्सी S25 के बेस मॉडल की कीमत 256GB वर्जन के लिए 23,990,000 VND ($999) और 512GB के लिए 27,490,000 VND ($1,149) होगी। यह नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्रीमियम कीमत और शानदार फीचर्स को दर्शाता है, जो यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S25 Plus के 256GB वर्जन की कीमत 27,990,000 VND ($1,169) और 512GB वर्जन की कीमत 31,490,000 VND ($1,299) होगी। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में शानदार प्रदर्शन और उच्च-गुणवत्ता वाले फीचर्स की पेशकश की जाएगी, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
Galaxy S25 Ultra के 256GB मॉडल की कीमत 34,99,000 VND ($1,449), 512GB वर्जन की कीमत 38,49,000 VND ($ 1,599) और 1TB वर्जन की कीमत 45,79,000 VND ($1,899) रखी गई है। इस स्मार्टफोन में शानदार स्पेसिफिकेशंस और उच्च स्तर की प्रदर्शन क्षमता की उम्मीद की जा सकती है, जो टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।
ऐसे में गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमतों में S24 सीरीज के मुकाबले में $40 की सामान्य बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि S25 अल्ट्रा में $50 की मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई है। यह नई सीरीज S24 की तुलना में और भी बेहतर फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आई है, जिससे यह स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक और आकर्षक ऑप्शन बन गया है।
Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+
इसके डिस्प्ले की बात करें तो S25 में 6.36-इंच एमोलेड स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+रिजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल्स पेश करेगी, S25+ में 6.7-इंच QHD+ पैनल मिलगा। कैमरा सेटअप भी पावरफुल है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होंगे, साथ ही 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध होगा।
दोनों फोन्स में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC होगा, जो क्वालकॉम के हाई-एंड चिप का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। 12GB RAM (या उससे ज्यादा) और शक्तिशाली बैटरी S25 में 4,000mAh और S25+ में 4,900mAh की बैटरी इन्हें और भी आकर्षक बनाती है। फिलहाल Exynos वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 और S25+ शानदार चार्जिंग और डिस्प्ले फीचर्स के साथ आ रहे हैं। जहां S25 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, वहीं S25+ 45W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। दोनों फोन्स में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के लिए भी ऑप्शन मिल सकते हैं।
samsung galaxy S25 Ultra
S25 Ultra में 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 1440p रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दूसरी पीढ़ी के कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आपको एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC और 12GB तक रैम है, जो बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP का टेलीफोटो, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल हैं, साथ ही इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ इस डिवाइस को शक्ति प्रदान करती है।


Click it and Unblock the Notifications








