Samsung Galaxy S25 स्लिम मई 2025 में हो सकता है धमाकेदार लॉन्च, जानें फीचर्स
Samsumg मई 2025 में मोस्ट अवेटेड Galaxy S25 स्लिम को लॉन्च करने की प्लांनिग कर रहा है। टिपस्टर इंस्टेंट डिजिटल के अनुसार यह लॉन्च चीन के 618 शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान हो सकता है, जो बाजार में उच्च मांग की अवधि के दौरान रणनीतिक रुप से हुआ।
गैलेक्सी S25 स्लिम हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया, जिसमें शानदार हार्डवेयर प्रदर्शन दिखा। जिसका मॉडल नंबर SM-937U है। इस डिवाइस ने सिंगल कोर-स्कोर में 3005 और मल्टी-कोर स्कोर में 6945 स्कोर प्राप्त किए हैं। परफॉर्मेंस केलिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 12GB तक रैम के साथ गैलेक्सी चिपसेट द्वारा संचालित होगा, औऱ Android 15 पर One UI 7 चलाएगा।

गैलेक्सी S25 स्लिम , S25 सीरीज का स्लिम और हल्का ऑप्शन होगा। जिसमें कंपनी 120hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले होगा। यह डिवाइस सैमसंग की ALoP कैमरा टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x टेलीफोटो लेंस, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
गैलेक्सी S25 स्लिम अपने 6.6mm अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के बाद भी S25 (7.2mm) और S25Plus (7.3mm) पतला होगा। लीक्स की मानें तो इसमें 4700mAh से लेकर 5000mAh तक की बैटरी शामिल की जा सकती है। एक अन्य अफवाहों के अनुसार इस महीने इसे गैलेक्सी इवेंट में टीज किया जा सकता है।
Galaxy S25 सीरीज
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज को इस महीने ही 22 जनवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस लाइनअप में Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra तीन नए हैंडसेट्स शामिल होंगे। S25 में 6.36-इंच एमोलेड स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+रिजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल्स पेश करेगी, S25+ में 6.7-इंच QHD+ पैनल मिलगा। कैमरा सेटअप भी पावरफुल है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होंगे, साथ ही 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध होगा।
Galaxy S25 और S25+ दोनों ही प्रीमियम स्मार्टफोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC होगा, जो क्वालकॉम के हाई-एंड चिप का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। 12GB RAM (या उससे ज्यादा) और शक्तिशाली बैटरी S25 में 4,000mAh और S25+ में 4,900mAh की बैटरी इन्हें और भी आकर्षक बनाती है। फिलहाल Exynos वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








