Galaxy S25 Ultra 5G पर 25,000 रुपये की भारी छूट, चेक करें डील और ऑफर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग स्मार्टफोन मार्केट में अपने हर बजट के डिवाइस के लिए चर्चा में रहता है। ऐसे में अगर आप कंपनी के प्रीमियम Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे सही हो सकता है। भारत में अमेज़न (Amazon India) पर सैमसंग के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह स्मार्टफोन न सिर्फ सैमसंग का बल्कि पूरे एंड्रॉयड मार्केट का सबसे पावरफुल फोन माना जा रहा है। इस आर्टिकल में हम इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में जानेंगे। इसके अलावा हम फोन के फीचर्स के बारे में भी जानेंगे।

Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत
हम यहां Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बात कर रहे हैं। इस फोन की मूल कीमत 1,29,999 रुपये है। लेकिन अमेजन पर यह अब इसे 1,04,400 रुपये में उपलब्ध है। यानी यूजर को सीधे 25,599 रुपये की छूट मिल रही है।
अगर आप ICICI, HDFC या SBI जैसे चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 1,250 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह इस फोन की कीमत सिर्फ 1,03,150 रुपये रह जाती है।
एक्सचेंज ऑफर का करें इस्तेमाल
जैसा कि हम जानते हैं कि अमेज़न पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले 48,550 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। अगर आपके पास कोई हाई-एंड फोन है जो अच्छी कंडीशन में है तो Galaxy S25 Ultra को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S25 Ultra 5G के प्रमुख फीचर्स
| फीचर | डिटेल |
| डिस्प्ले | 6.9-इंच QHD+ AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite |
| RAM/Storage | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज |
| बैटरी | 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग |
| IP रेटिंग | IP68 (पानी और धूल से सुरक्षित) |
| कैमरा (रियर) | 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप, 10MP टेलीफोटो |
| सेल्फी कैमरा | 12MP |
| OS | One UI आधारित Android 15 |
कैमरा और परफॉर्मेंस में जबरदस्त
Samsung Galaxy S25 Ultra अपने कैमरा सेटअप के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। इसका 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप लेंस इसे प्रो-लेवल फोटोग्राफी के लिए आदर्श बनाता है। AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग की मदद से हर तस्वीर शानदार आती है।
बैटरी और चार्जिंग
5000mAh की बैटरी पूरे दिन की बैकअप देती है और 45W फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। साथ ही IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से भी बचाती है, जिससे यह फोन रोजमर्रा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी टिकाऊ बना रहता है।
अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और प्रीमियम डिजाइन सब कुछ हो, तो यह डील आपके लिए शानदार मौका है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाली भारी छूट और एक्सचेंज ऑफर के साथ यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। ऐसे में देरी न करें, अमेज़न पर जाकर अभी ऑफर का लाभ उठाएं!


Click it and Unblock the Notifications








