Amazon Great Indian Festival 2025: OnePlus 13 से Galaxy S25 Ultra तक; फ्लैगशिप फोन पर मिल रही शानदार छूट
अमेजन का Great Indian Festival 2025 बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इस बार भी ग्राहकों के लिए ढेरों शानदार ऑफर्स लेकर आ रहा है। सेल में एंट्री-लेवल, मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि Prime Early Deals पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिनका फायदा ग्राहक अभी से उठा सकते हैं।
अगर आप लंबे समय से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। आइए जानते हैं इस सेल में किन बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बंपर डील मिल रही है।

OnePlus 13: दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन
इस सेल में OnePlus 13 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ ₹61,999 में उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत ₹69,999 रखी गई थी। यानी ग्राहकों को करीब ₹8,000 की सीधी छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹1,250 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग व मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। कैमरे की बात करें तो इसमें तीन 50MP सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट
Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब सिर्फ ₹71,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,29,999 थी। यानी करीब ₹58,000 की बचत हो रहा है।
साथ ही Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 5% कैशबैक भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें अल्ट्रा-क्लियर फोटोग्राफी का अनुभव दिया गया है।
Vivo X200 Pro: हाई RAM और स्टोरेज के साथ
जो लोग बड़ी RAM और स्टोरेज के साथ एक प्रीमियम फोन चाहते हैं, उनके लिए Vivo X200 Pro एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसका 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹89,429 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹94,999 थी।
यह कीमत सभी बैंक डिस्काउंट्स शामिल करने के बाद है। इस फोन को खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और हैवी यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
सैमसंग का लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra भी इस फेस्टिव सेल का हिस्सा है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹1,23,499 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,29,999 है।
इतना ही नहीं, अगर आप इसे SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹10,000 की छूट मिलेगी। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो मोबाइल फोटोग्राफी को नए स्तर पर ले जाता है।
क्यों है ये सही समय?
फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमतें आमतौर पर बहुत ज्यादा होती हैं, लेकिन इस बार की Amazon Great Indian Festival 2025 में यह डिवाइस लगभग आधी कीमत या भारी बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं। चाहे आप गेमिंग के शौकीन हों, फोटोग्राफी पसंद करते हों या बस एक प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव चाहते हों, यह सेल आपके लिए परफेक्ट मौका है।
कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीज़न में ग्राहक प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो इन ऑफर्स को मिस करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications