Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेंगे ये खास बदलाव, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
सैमसंग जल्द ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को 2025 की शुरूआत में लॉन्च कर सकता है। यह फोन सैमसंग को स्मार्टफोन बाजार में अपनी खास स्थिति बनाए रखने में मदद करेगा। अभी लॉन्च से पहले इसके कई लीक डिटेल्स सामने आए हैं। जिससे इसमें कई बड़े बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।
आगामी गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें उम्मीद की जा रही है कि, मामूली बदलाव के साथ इसे पेश किया जा सकता है, जिसमें S24 Ultra का प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम होगा।

वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें पतले बेजल और एर्गोनोमिक डिजाइन होगा। हालांकि, सैमसंग M13 ओलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को बनाए रखेगा और नई M14 पैनल्स को शामिल नहीं करेगा।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप के साथ यह फोन 40% फास्ट CPU और 42% बेहतर GPU प्रदर्शनके साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 16GB तक रैम मिलने की उम्मीद है।
कंपनी अपने इस आगामी फ्लैगशिप फोन के कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव कर सकती है। इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस को 12MP से बढ़ाकर 50MP तक किए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही टेलीफोटो कैमरा में वेरिएबल फोकल लेथ्य की सुविधा मिलेगी, जिससे जूम ट्रांजिशन और बोहतर होंगे।
हालांकि, दूसरे टेलीफोटो लेंस को हटाने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग चार-लेंस सेटअप को बरकरार रखेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस आगामी फ्लैगशिप में 5,000mAh तक की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन Android 15 और one UI 7 के साथ आएगा, जो सैमसंग की सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ दस्तक दे सकता है।
इतना ही नहीं इसमें AI फीचर्स को और मजबूत किया जाएगा, जिसमें बिक्सबी असिस्टेंट और जनरेटिव AI टेक्नोलॉजी को एप्स में शामिल किया जा सकता है।
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा अपने प्रीमियम फीचर्स के साथ स्नार्टफोन्स बाजार में एक मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेगा। इस फोन को टाइटेनियम, ग्रीन, ब्लैक, ब्लू, जेड और पिंक कलर ऑप्शन में ला सकता है।
लीक्स की मानें तो सैमसंग अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज को 23 जनवरी 2025 को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकता है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज 6 फरवरी तक बाजार में उपलब्ध हो सकती है, जिससे यूजर्स को एक शानदार टेक्नोलॉजी का एक्सपीरियंस जल्द मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








