Galaxy S25 Ultra भारत में मल्टीमॉडल AI एजेंट्स और इन खास फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत, स्पेक्स और उपलब्धता
सैमसंग ने अपने 2025 के अनपैक्ड इवेंट में Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसमें Galaxy S25 Ultra मॉडल भी शामिल है। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। जिसमें कंपनी ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 7 साल के OS अपग्रेड और सुरक्षा अपग्रेड्स जैसे एडवांस फीचर्स है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता बताते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा एडवांस AI फीचर्स से लैस है, जो टेक्स्ट, स्पीच, इमेज और वीडियो को समझने की क्षमता रखते हैं, जिससे नेचुरल इंटरेक्शन संभव होता है। इसका अपग्रेडेडे सर्किल टू सर्च फीचर्स स्क्रीन पर मौजूद नंबर , ईमेल और लिंक को जल्दी पहचानकर एक टैप से एक्शन लेने की सुविधा देता है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.9-इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट , विजन बूस्टर और अडेप्टिव कलर टोन जैसी फैसलिटी के साथ बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
बैहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल चिपसेट से लैस है और 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। यह फोन Android 15 पर One UI 7 के साथ संचालित होता है और 7 साल के OS अपग्रेड और सुरक्षा अपडेट्स का वादा करता है।
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की सबसे खास विशेषता इसका एडवांस कैमरा है। जिसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम OIS के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम OIS के साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑडियो इरेजर जैसी फैसलिटी भी है, जिसकी मदद से यूजर वीडियो से अवांछित आवाज को हटा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, LTE, वाई-फाई 7 , वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.4 जैसे ऑप्शन शामिल हैं।
भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत, उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत $1299 यानी (लगभग 1,12,317 रुपये ) से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन भारत में टाइटेनियम सिल्वर ब्लू, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर और टाइटेनियम ग्रे जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के लिए प्री-ऑर्डर 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जबकि, कई देशों में इसकी शिपिंग 7 फरवरी से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








