Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर ऑफर; पहली बार इतने सस्ते में मिल रहा है ‘कैमरा किंग'

Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: प्रीमियम स्मार्टफोन्स की दुनिया में Samsung Galaxy S25 Ultra का नाम न लेना गलत होगा। ये फोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और कैमरा परफॉर्मेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो बाकी कंपनियों के लिए बेंचमार्क सेट करता है।

लॉन्च के समय इसकी कीमत ने भले ही कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन अब Amazon इंडिया पर इस फ्लैगशिप को एक बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पहली बार इतना सस्ता मिल रहा Samsung का कैमरा किंग

प्रीमियम फोन हुआ किफायती

Samsung Galaxy S25 Ultra (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) का लॉन्च प्राइस ₹1,29,999 रखा गया था। लेकिन अब यह Amazon इंडिया पर मात्र ₹1,05,400 में उपलब्ध है। यानी आप तकरीबन ₹24,500 की सीधी बचत कर रहे हैे।

इतना ही नहीं, अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त ₹3,162 का कैशबैक भी मिलेगा। इस तरह यह डील और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती है। फिलहाल यह Titanium Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

क्यों है Galaxy S25 Ultra इतना खास?

Samsung ने इस डिवाइस को अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में रखा है और इसके स्पेसिफिकेशन भी यही बताते हैं।

इसमें 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी स्क्रीन पर Corning Gorilla Armor 2 और DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले क्लियर दिखता है।

इस डिवाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU मिलता है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर हैवी गेमिंग तक, हर काम को स्मूद बनाता है।

कैमरा पावर की बात करें तो यह फोन असली मायनों में 'कैमरा किंग' है। इसमें 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। साथ ही 12MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। चाहे प्रोफेशनल फोटोग्राफी हो या लो-लाइट शूटिंग, इसके कैमरे लगभग DSLR लेवल का रिजल्ट देते हैं।

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यानी ये पावर और बैकअप दोनों में दमदार है।

डिस्काउंट के पीछे की स्ट्रैटेजी

आमतौर पर हम देखते हैं कि पुराने मॉडल्स की कीमत कम होती है, लेकिन Galaxy S25 Ultra अभी भी मार्केट में 'लेटेस्ट फ्लैगशिप' माना जाता है। ऐसे में अचानक आई यह प्राइस कट Samsung की एक सोची-समझी स्ट्रेटजी लगती है।
दरअसल, कंपनी जल्द ही Galaxy S25 FE और S25 सीरीज के दूसरे वैरिएंट्स लॉन्च करने वाली है। ऐसे में Ultra मॉडल पर डिस्काउंट देना न सिर्फ स्टॉक क्लियरेंस का हिस्सा हो सकता है, बल्कि संभावित iPhone 17 सीरीज लॉन्च से पहले बाजार में अपनी पकड़ मजबूत रखने का तरीका भी हो सकता है।

किसके लिए है यह डील?

  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्रिएटर्स के लिए कमाल की डील है, जो DSLR जैसा आउटपुट मोबाइल से चाहते हैं।
  • प्रीमियम यूजर्स जो डिजाइन, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते है, उनके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
  • टेक एंथुजियास्ट्स के लिए भी सही ऑप्शन है, जिन्हें हमेशा लेटेस्ट और पावरफुल फोन चाहिए।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर आया यह डिस्काउंट टेक प्रेमियों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। ₹25,000 से ज्यादा की बचत के साथ यह डिवाइस अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गया है। अगर आप लंबे समय से एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में थे, जो पावर, कैमरा और प्रीमियमनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Amazon पर चल रही यह डील आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop on Amazon; Buy Now with 25000 rupees Discount
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X