Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹31000 की छूट; अब तक की सबसे सस्ती डील, जानिए ऑफर की डिटेल
Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अगर आप सोच रहे थे कि अब बड़े डिस्काउंट खत्म हो गए हैं, तो Samsung ने आपको गलत साबित कर दिया है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra अब Flipkart पर हैवी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
यह वही फोन है जो इस साल के सबसे पावरफुल Android डिवाइसों में से एक माना जा रहा है और अब इसकी कीमत में इतनी बड़ी गिरावट आई है कि यूजर्स हैरान हैं।

मिल रहा डिस्काउंट
Samsung Galaxy S25 Ultra का लॉन्च प्राइस ₹1,29,999 था, लेकिन अब Flipkart इस फोन को मात्र ₹1,02,699 में बेच रहा है। यानी आपको सीधे ₹27,300 का डिस्काउंट मिल रहा है। कहानी यहीं खत्म नहीं होती अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त ऑफर भी मिलेगा। यानी कुल कीमत घटकर ₹98,699 रह जाती है।
इस तरह आप इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर कुल ₹31,300 तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो Flipkart आपको ₹60,200 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है; जो डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy S25 Ultra की खासियतें
Samsung Galaxy S25 Ultra को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था, और इसे कंपनी ने अपने "AI First Experience" डिवाइस के तौर पर प्रमोट किया था।
इसमें 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी इसे कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स दोनों के लिए परफेक्ट बनाती है।
फोन में मौजूद Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट इसे सुपर-फास्ट बनाता है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे यह फोन पावर यूज़र्स और मल्टीटास्कर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनता है।
कैमरा सिस्टम
- S25 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप है।
- 200MP का मेन सेंसर
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP पेरिस्कोप लेंस
- 10MP टेलीफोटो कैमरा
इसके कैमरे का 10x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम सिस्टम आपको DSLR जैसी डिटेल देता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो HDR और 4K वीडियो सपोर्ट करता है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
Samsung ने इस बार S25 Ultra में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है, जिसमें Galaxy AI फीचर्स जैसे 'Circle to Search', 'Live Translate', और 'Generative Wallpaper' जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
प्रीमियम डिजाइन और रंगों की शानदार रेंज
S25 Ultra की बिल्ड क्वालिटी टाइटेनियम बॉडी, फ्लैट एज डिज़ाइन और गोरिल्ला ग्लास आर्मर प्रोटेक्शन के साथ हमेशा की तरह टॉप-क्लास है। यह कई रंगों जैस Titanium Silver Blue, Titanium Jet Black, Titanium Jade Green, Titanium Pink Gold आदि में आता है।
क्यों खास है यह डील?
इस समय बाजार में कोई भी ब्रांड Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 200MP कैमरे वाला फोन ₹1 लाख से कम में नहीं दे रहा। इसलिए, ₹98,699 में Galaxy S25 Ultra मिलना प्रीमियम Android यूजर्स के लिए एक गोल्डन अपॉर्च्युनिटी है। अगर आप फोटोग्राफी, परफॉर्मेंस या AI-फीचर वाले फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








