Samsung Galaxy S25 Ultra और S24 Ultra पर जबरदस्त छूट, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील
Samsung Galaxy S25 Ultra vs S24 Ultra: स्मार्टफोन मार्केट में Samsung का नाम प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइसेज के लिए जाना जाता है। कंपनी ने अपनी Galaxy S24 सीरीज और इस साल लॉन्च की गई Galaxy S25 सीरीज के साथ हाई-एंड स्मार्टफोन मार्केट में दबदबा कायम रखा है। खासकर Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra दोनों ही मॉडल्स ने टेक लवर्स के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की।
अब दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल ये दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन Amazon India पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आपको एक ही समय पर दोनों में से चुनना हो, तो कौन-सा डिवाइस लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।

कितनी है कीमत?
सबसे पहले Samsung Galaxy S24 Ultra की बात करें तो इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon India पर 97,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी असल कीमत 1,29,999 रुपये है यानी आपको लगभग 32,000 रुपये का सीधा फायदा हो रहा है। इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 2,939 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
अब आते हैं Samsung Galaxy S25 Ultra पर। यह स्मार्टफोन Amazon India पर 1,08,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी। यानी इस पर भी आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करने पर 3,269 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन नवीनतम Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और Android 16 OS पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 10MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Galaxy S24 Ultra के फीचर्स
दूसरी ओर, Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार है। कैमरा सेटअप और बैटरी लगभग Galaxy S25 Ultra के समान ही है।
इसमें भी 200MP प्राइमरी कैमरा और बाकी लेंस दिए गए हैं, साथ ही 5000mAh बैटरी के साथ 45W चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
किसे खरीदना होगा बेहतर डील?
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें नवीनतम प्रोसेसर और थोड़ा बड़ा डिस्प्ले मिले, तो आपको Samsung Galaxy S25 Ultra चुनना चाहिए। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में टॉप-क्लास परफॉर्मेंस देता है।
लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है और आप लगभग वैसा ही एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो Galaxy S24 Ultra आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो अब भी बेहद पावरफुल है। खास बात यह है कि S24 Ultra की कीमत S25 Ultra से लगभग ₹11,000 कम है और फीचर्स भी लगभग समान हैं।
दोनों ही फोन प्रीमियम हैं और शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। लेकिन चुनाव आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-प्रूफ डिवाइस चाहते हैं, वो Galaxy S25 Ultra को चुन सकते हैं। वहीं अगर आप कम दाम में लगभग समान फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहिए तो Galaxy S24 Ultra को चुन सकते हैं। Amazon की मौजूदा डील्स के हिसाब से कहा जा सकता है कि इस समय Galaxy S24 Ultra ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस है।


Click it and Unblock the Notifications








