Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: यहां 5 बदलाव हैं!, जो आपके अनुभव को बदल देंगे

Samsung जल्द ही Galaxy 25 सीरीज को लॉन्च करेगा, जिसमें Galaxy S25 Ultra, S25 Plus और वेनिला ट्रिम शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S25 Ultra में Galaxy S24 Ultra के मुकाबले में कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन में खास बदलाव किए गए हैं। तो यहां हम आपको दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले कुछ खास अंतर बताने जा रहे हैं, जो आपको निर्णय लेने में मदद करेंगे।

कीमत: गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत लगभग 1,30,000 रुपये होने की संभावना है, जबकि गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के 12GB/ 256GB स्टोरेज की कीमत फ्लिपकार्ट पर 1,21,999 रुपये है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 2025 के अनपैक्ड इवेंट के बाद कम हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में ये 5 बदलाव, जिन्हें आप देख सकते हैं

डिजाइन: गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में ज्यादा गोल किनारे होंगे, जो गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के चौकोर किनारों से अलग होंगे। स्मार्टफोन में टाइटेनियम डिजाइन बरकरार रहेगा, लेकिन इसका वजन कम होगा और स्लीक बॉडी दी जाएगी।

प्रदर्शन: गैलेक्सी S25 अल्ट्रा क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा, जो S24 अल्ट्रा के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से ज्यादा पावरफुल है। इसके अलावा स्मार्टफोन में तेज रैम और UFS 4.1 स्टोरेज की भी उम्मीद है।

कैमरा : गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में एक नया 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा होने की संभावना है, जबकि 200MP मेन कैमरा अपरिवर्तित रहेगा। इसमें 50MP टेलीफोटो और 10MP सेंसर भी शामिल होंगे, हालांकि सैमसंग ने अभी तक इन अपडेट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

AI सविधाएं: गैलेक्सी S25 अल्ट्रा Android 15-आधारित OneUI 7 के साथ लॉन्च होगा, जिसमें AI-संचालित बिक्सबी सहित नई सुविधाएं होंगी। इसमें होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन में बदलाव भी किए जाएंगे। हालांकि, यह अपडेट गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए कुछ समय बाद उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: 5 Expected Changes , You Should Know About
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X