Samsung Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra में क्या अंतर है?, जानें अपग्रेड करना होगा फायदेमंद
Samsung Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra : Samsung ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Gaxy S25 Ultra 5G लॉन्च किया है, और अब स्मार्टफोन प्रेमियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, यह नया मॉडल पहले से मौजूद Galaxy S24 Ultra 5G से कितना अलग और बेहतर है। अगर आप भी इस दुविधा में हैं, तो जानें दोनों फोन्स के बीच अंतर, उनके फीचर्स और क्या आपके लिए अपग्रेड करना सही रहेगा।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए खुशी की खबर है। सैमसंग ने आखिरकार लंबे इतजार को खत्म करते हुए, Galaxy S25 Ultra को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिससे आपको भरपूर स्पेस मिलेगा।

कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की शुरूआती कीमत 1.29,999 रुपये है। S25 Ultra में शानदार कैमरा और बेहतरीन फीचर्स के साथ फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक बेहतरीन डिवाइस साबित होने वाला है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में Samsung Galaxy S24 Ultra के मुकाबले कई शानदार अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। जिसमें बड़ा बदलाव कैमरा में होगा, जहां Samsung Galaxy S24 Ultra में 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है, जो Samsung Galaxy S24 Ultra के 12MP सेंसर से कहीं ज्यादा बेहतर होगा।
इसके अलावा Samsung Galaxy S25 Ultra में पहले की तरह 10MP का टेलीफोटो लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 200MP का वाइड लेंस भी मिलेगा। यह नया कैमरा सेटअप आपको बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियो अनुभव देगा।
Galaxy S25 Ultra 5G में भी आपको 10MP का टेलीफोटो लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 200MP का वाइड लेंस दिया गया है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra 5G और Galaxy S24 Ultra 5G में एक समान 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा Galaxy S25 Ultra 5G में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जबकि Galaxy S24 Ultra 5G में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया था।
इसकी बैटरी लाइफ की बात करें तो Galaxy S25 Ultra 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की गई है। हालांकि, Galaxy S24 Ultra 5G में भी आपको 5,000mAh की ही बैटरी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








