Home
Mobile

Samsung Galaxy S26 Series: डिजाइन में नया ट्विस्ट या सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव?

सैमसंग की फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन लीक ने टेक दुनिया का माहौल पहले ही गर्म कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में S26 Pro, S26 Ultra और S26 Edge के डमी यूनिट्स और CAD रेंडर्स सामने आए हैं।

इनमें सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह बदलाव वाकई इतने बड़े हैं कि यूज़र्स अपग्रेड करने को मजबूर हो जाएं, या यह सिर्फ 'कॉस्मेटिक ट्विस्ट' है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज नया ट्विस्ट या कॉस्मेटिक बदलाव

Galaxy S26 Edge होगा सबसे बड़ा बदलाव

लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Edge मॉडल को सबसे बड़ा डिज़ाइन अपग्रेड मिला है। इसके बैक पैनल पर एक बड़ा, रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो पिछले साल की 'कैमरा-इन-फ्रेम' डिजाइन से बिल्कुल अलग है। यह बदलाव सैमसंग को एक नई पहचान दे सकता है, क्योंकि अब तक Galaxy S सीरीज़ का डिज़ाइन काफी मिनिमलिस्ट और स्लीक रहा है।

टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह 'कैमरा आइलैंड' डिजाइन थोड़ा Galaxy Note सीरीज़ की याद दिलाता है। सवाल यह है कि क्या यूजर्स इसे 'इनवोशन' मानेंगे या ;पुरानी बोतल में नई पैकेजिंग?

Galaxy S26 Pro

Galaxy S26 Pro में सबसे ज़्यादा चर्चा इसके नए कैमरा मॉड्यूल को लेकर है। S25 Pro में कैमरा लेंस सीधे बैक पैनल पर लगे थे, लेकिन इस बार वर्टिकल पिल-शेप मॉड्यूल में पैक किए गए हैं।

लेंस अब भी हल्के बाहर निकले हुए हैं और मेटल रिंग्स से कवर किए गए हैं। यानी यह बदलाव दिखने में तो बड़ा है, लेकिन इस्तेमाल और कैमरा परफ़ॉर्मेंस के स्तर पर कितना असर डालेगा, यह कहना मुश्किल है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

Galaxy S25 Ultra यूज़र्स की सबसे बड़ी शिकायत थी इसके शार्प एजेज़, जो लंबे इस्तेमाल के दौरान हाथ में चुभने जैसे लगते थे। नए लीक दिखाते हैं कि Galaxy S26 Ultra को अब और अधिक गोलाई (rounded edges) दी गई है, जिससे यह पकड़ने में आरामदायक लगेगा।

कैमरा सेटअप में भी एक "हाइब्रिड" बदलाव किया गया है। इस बार तीन लेंस कैमरा मॉड्यूल में होंगे जबकि चौथा लेंस बैक पैनल पर अलग से उठाया जाएगा। फ्लैश भी कैमरा मॉड्यूल का हिस्सा नहीं होगा। यह एक अनोखा स्टेप है, लेकिन क्या यह यूजर के लिए किसी प्रैक्टिकल फायदे में बदलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

कॉस्मेटिक बदलाव बनाम असली इनोवेशन

टेक कम्युनिटी में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये डिज़ाइन अपडेट्स वाकई 'नेक्स्ट जेनरेशन' कहलाने लायक हैं? कैमरा मॉड्यूल का उठना या अलग आकार लेना, फaटोग्राफी में कितना फर्क डालेगा? क्या गोल एजेज के अलावा Ultra मॉडल में कोई और 'यूज़र-फ्रेंडलीट बदलाव होगा?

Edge मॉडल का बड़ा कैमरा आइलैंड सैमसंग को Apple के iPhone Pro Max से अलग पहचान दिला पाएगा या यह सिर्फ़ डिज़ाइन शिफ्ट रहेगा?

हार्डवेयर और बैटरी

रेंडर्स और डमी यूनिट्स में अभी हार्डवेयर डिटेल्स ज़्यादा सामने नहीं आए हैं। लेकिन चर्चा है कि कुछ मॉडल्स में सैमसंग Qualcomm की जगह Exynos चिपसेट इस्तेमाल कर सकता है।

यह भारतीय बाजार के लिए अहम होगा, क्योंकि यहां परफॉर्मेंस बनाम बैटरी बैकअप का सवाल हमेशा बड़ा रहता है। Edge मॉडल की बैटरी डिटेल भी 3C लिस्टिंग में देखी गई है, लेकिन पावर मैनेजमेंट पर अभी साफ जानकारी नहीं है।

अपग्रेड का असली कारण क्या होगा?

Samsung Galaxy S26 सीरीज़ के लीक ने यह तो साफ़ कर दिया है कि डिज़ाइन के स्तर पर छोटे-बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं। लेकिन 'इनोवेशन' और 'मार्केटिंग स्टंट' के बीच की लाइन अभी धुंधली है।

  • Edge मॉडल: डिजाइन का बड़ा शिफ्ट 'वाउ फैक्टर' ला सकता है।
  • Pro मॉडल: कैमरा मॉड्यूल बदलाव ज्यादा 'कॉस्मेटिक' लगता है।
  • Ultra मॉडल: आरामदेह ग्रिप और हाइब्रिड कैमरा सेटअप है, यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने की कोशिश है।

असली तस्वीर लॉन्च के समय ही सामने आएगी। लेकिन अभी के लिए यह सवाल बना हुआ है कि क्या S25 से S26 पर अपग्रेड करना वाकई जरूरी होगा, या फिर यह सिर्फ नया डिजाइन, वही कहानी' साबित होगा?

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S26 Edge Shows Big Camera Island, But Is It Worth the Upgrade?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X