Samsung Galaxy S26 Edge: डिजाइन से लेकर लॉन्च डेट तक, लीक में सामने आई बड़ी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 Edge: Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज पर काम कर रही है, जो 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली है। हालांकि अभी लॉन्च में महीनों का वक्त बाकी है, लेकिन लीक और रेंडर्स ने फैंस का एक्साइटमेंट पहले ही बढ़ा दिया है।
इस बार कंपनी सिर्फ Ultra मॉडल ही नहीं, बल्कि दो नए वेरिएंट्स - Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge भी लाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि Edge वेरिएंट, Samsung की पुरानी "Plus" सीरीज को रिप्लेस करने वाला बताया जा रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैंं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Galaxy S26 Edge का डिजाइन
लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Edge अब तक के सबसे बोल्ड डिज़ाइनों में से एक हो सकता है। OnLeaks और Android Headlines द्वारा जारी रेंडर्स में दिखाया गया है कि यह फोन बेहद पतले बेज़ल्स के साथ आएगा। इसके रियर पैनल पर एक हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें दो कैमरा लेंस होंगे। यह बदलाव Galaxy S25 Edge के वर्टिकल ट्रिपल-कैमरा सेटअप से बिल्कुल अलग है।
लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में इसकी स्लिम बॉडी है। रिपोर्ट्स का दावा है कि Galaxy S26 Edge की मोटाई केवल 5.5mm होगी (कैमरा बंप के साथ 10.8mm)। यह इसे अब तक का सबसे पतला Galaxy Edge फोन बना देगा, यहां तक कि यह S25 Edge से भी ज्यादा स्लिम होगा।
Galaxy S26 Edge की स्पेसिफिकेशंस (लीक्ड)
Samsung अपने नए फ्लैगशिप में दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है। लीक के अनुसार, Galaxy S26 Edge को कंपनी का नया 2nm चिपसेट पावर देगा। इसमें हीट पास ब्लॉक (HPB) तकनीक दी जाएगी, जिससे फोन लंबे समय तक हैवी यूज के दौरान भी ज्यादा गर्म नहीं होगा।
शुरुआती बेंचमार्क लीक बताते हैं कि यह चिप अब Qualcomm Snapdragon और Apple A19 Pro को टक्कर देने में सक्षम होगी। फोन में 6.66-इंच का डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है, जो Galaxy Edge सीरीज की डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बनाएगा।
हालांकि, चार्जिंग स्पीड को लेकर कुछ यूजर्स निराश हो सकते हैं क्योंकि रिपोर्ट्स कहती हैं कि फोन सिर्फ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। जबकि प्रतियोगी ब्रांड्स 100W से ऊपर की स्पीड दे रहे हैं।
इसके अलावा, Galaxy S26 Edge में इनबिल्ट Qi2 चार्जिंग मैग्नेट्स भी होंगे। यह फीचर अभी तक iPhone और Google Pixel जैसे प्रीमियम फोन में देखने को मिला है। इसका मतलब है कि Samsung भी अब वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरी इकोसिस्टम को लेकर बड़ा कदम उठा रही है।
Galaxy S26 Edge लॉन्च डेट, कीमत
Samsung हर साल की तरह अपनी Galaxy S सीरीज को जनवरी में लॉन्च करती है, और उम्मीद है कि Galaxy S26 Edge भी जनवरी 2026 में लॉन्च होगा। कीमत की बात करें तो, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की शुरुआती कीमत भारत में लगभग ₹99,999 हो सकती है। यह Galaxy S25 Edge से करीब ₹10,000 सस्ता होगा।
Samsung Galaxy S26 Edge अपने अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, नए 2nm चिप और यूनिक कैमरा आइलैंड डिज़ाइन की वजह से पहले से ही चर्चा में है। हालांकि, 25W चार्जिंग स्पीड इसकी एक कमजोरी मानी जा सकती है।
यदि Samsung इनोवेटिव फीचर्स और प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग के साथ इसे लॉन्च करती है, तो यह मॉडल प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Apple और अन्य कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








