Samsung Galaxy S26 series: प्राइवेसी डिस्प्ले बना गेमचेंजर, लेकिन अपग्रेड कितना जरूरी?
Samsung Galaxy S26 सीरीज पिछले कई महीनों से सुर्खियों में थी। लॉन्च से पहले लगभग हर जानकारी लीक हो चुकी थी, लेकिन असल अनुभव हमेशा अलग होता है। मुझे Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra के साथ करीब एक घंटा बिताने का मौका मिला और सच कहूँ तो यह सीरीज बड़े बदलाव से ज्यादा स्मार्ट रिफाइनमेंट पर फोकस करती दिखी।
अगर आपके पास पहले से Galaxy S24 या S25 सीरीज है, तो अपग्रेड का बड़ा कारण शायद न मिले। लेकिन कुछ क्वालिटी-ऑफ-लाइफ सुधार ऐसे हैं जो ध्यान खींचते हैं- खासकर Ultra मॉडल में।

Privacy Display: सबसे बड़ा आकर्षण (Ultra एक्सक्लूसिव)
Samsung Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खासियत है Privacy Display, जिसे Samsung Flex Magic Panel कह रहा है। यह फीचर हार्डवेयर लेवल पर काम करता है। इसमें दो तरह के पिक्सल Narrow और Wide इस्तेमाल किए गए हैं, जो रोशनी के एंगल को कंट्रोल करते हैं।
जब Privacy Display ऑन होता है, तो स्क्रीन की रोशनी सीधे यूज़र की तरफ फोकस होती है और साइड में खड़े व्यक्ति को स्क्रीन लगभग दिखाई नहीं देती। आप इसे क्विक सेटिंग्स से ऑन/ऑफ कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसे कुछ खास परिस्थितियों में ऑटोमैटिक ट्रिगर होने के लिए सेट किया जा सकता है।

WhatsApp, PayTM या Google Pay खोलने पर
PIN या पासवर्ड टाइप करते समय
सबसे शानदार फीचर यह लगा कि आप पूरी स्क्रीन की बजाय सिर्फ नोटिफिकेशन पॉप-अप पर भी प्राइवेसी लेयर लगा सकते हैं। जैसे ही WhatsApp मैसेज या बैंक ट्रांजैक्शन नोटिफिकेशन आता है, वह अपने-आप ब्लर हो जाता है। यह ऐसा अनुभव है जो मार्केट में मिलने वाले साधारण प्राइवेसी गार्ड से नहीं मिल सकता।
Galaxy S26 Ultra में और क्या नया?
डिजाइन के मामले में S26 Ultra, पिछले मॉडल का रिफाइंड वर्जन है। Samsung ने Titanium की जगह फिर से Armor Aluminum का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन हल्का और सिर्फ 7.9mm पतला हो गया है। कैमरा मॉड्यूल अब ज्यादा यूनिफाइड लुक में है, जो Galaxy Z Fold7 जैसा दिखता है। नए Sky Blue कलर ने डिजाइन में थोड़ी ताजगी जरूर जोड़ी है।

रफॉर्मेंस और स्टोरेज
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (For Galaxy) प्रोसेसर दिया गया है। यह 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा
- 200MP प्राइमरी
- 10MP (3x) टेलीफोटो
- 50MP (5x) पेरिस्कोप
- 50MP अल्ट्रा-वाइड
- 12MP फ्रंट कैमरा
मुख्य और पेरिस्कोप कैमरे में अब लोअर अपर्चर है, जिससे लो-लाइट में थोड़ा बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। वीडियो के लिए 8K 30fps रिकॉर्डिंग, Advanced Professional Video (APV) कोडेक, 4K Auto Framing और Horizontal Lock जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
10-bit डिस्प्ले: अब और ज्यादा कलर
6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले अब 8-bit से 10-bit पैनल में अपग्रेड हो गया है। इसका मतलब है कि यह अब लगभग 1 बिलियन रंग दिखा सकता है। वीडियो ज्यादा रिच दिखेंगे और कलर बैंडिंग कम होगी। 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन पहले जैसा ही है।

AI फीचर्स: "AI Phone" का टैग
- Samsung इसे AI फोन के तौर पर प्रमोट कर रहा है।
- Gallery में Photo Assist अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट सपोर्ट करता है।
- Now Nudge फीचर मैसेज पढ़कर आपको शेड्यूल की याद दिला सकता है।
- Audio Eraser अब Instagram और YouTube जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स में भी काम करता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी अब भी 5000mAh है, लेकिन चार्जिंग में बड़ा सुधार हुआ है।
- 60W वायर्ड
- 25W वायरलेस
कीमत: असली सवाल यहीं है
- Galaxy S26: ₹87,999 से शुरू
- Galaxy S26 Plus: ₹1,19,999
- Ultra: प्रीमियम सेगमेंट में और ऊपर
S26 Plus की पोजिशनिंग थोड़ी कन्फ्यूजिंग लगती है, क्योंकि यह Ultra जैसे हीरो फीचर नहीं देता, लेकिन कीमत काफी ज्यादा है।
फाइनल वर्डिक्ट
Galaxy S26 सीरीज इस साल इनोवेशन प्लस रिफाइनमेंट का मिश्रण है। Ultra का Privacy Display वाकई एक उपयोगी और अलग पहचान देने वाला फीचर है। 10-bit डिस्प्ले और बेहतर चार्जिंग भी अच्छे अपग्रेड हैं। लेकिन अगर आपके पास पहले से Galaxy S24 या S25 है, तो इस साल अपग्रेड जरूरी नहीं लगता - जब तक कि Privacy Display आपको बेहद आकर्षित न करे।


Click it and Unblock the Notifications








