Home
Mobile

Samsung Galaxy S26 Series: लॉन्च डेट, प्री-ऑर्डर टाइमलाइन और फीचर्स हुए लीक, जानिए पूरी डिटेल

Samsung Galaxy S26 Series: Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Galaxy S26 को लॉन्च करने की तैयारी में जुट चुका है। इस बार कंपनी तीन मॉडल पेश कर सकती है, Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra।

हालांकि Samsung ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च की घोषणा नहीं की है, लेकिन हालिया लीक से इस सीरीज़ के लॉन्च टाइमलाइन और सेल शेड्यूल को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Samsung Galaxy S26 Series: जानें लॉन्च डेट, प्री-ऑर्डर और फीचर्स

लॉन्च डेट और सेल टाइमलाइन

टिप्स्टर Ice Universe की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung 25 फरवरी 2026 को Galaxy S26 सीरीज़ को अपने पहले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकता है। यह इवेंट ग्लोबल लेवल पर होगा, जिसमें भारत भी शामिल रहेगा।

लीक के अनुसार, प्री-ऑर्डर 26 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक और प्री-सेल फेज: 5 मार्च से 10 मार्च 2026 लाइव रहेगा। वहीं ओपन सेल 11 मार्च 2026 से शुरू होगी। यानी भारतीय यूज़र्स को मार्च के दूसरे हफ्ते से Galaxy S26 सीरीज़ खरीदने का मौका मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज के फीचर्स

Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में क्षेत्र के अनुसार प्रोसेसर अलग-अलग हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और चीन को Snapdragon 8 Elite Gen 5, जबकि भारत को Exynos 2600 वेरिएंट मिल सकता है।

दोनों डिवाइस में कई खास फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

  • 12GB RAM
  • Android 16 आधारित One UI 8.5
  • 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले
  • HDR10+ सपोर्ट
  • IP68 रेटिंग और USB 3.2 सपोर्ट

डिस्प्ले साइज:

  • Galaxy S26: 6.3 इंच
  • Galaxy S26 Plus: 6.7 इंच

बैटरी:

  • S26: 4300mAh
  • S26 Plus: 4900mAh

चार्जिंग में 25W और 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप:

  • 50MP मेन कैमरा
  • 12MP अल्ट्रावाइड
  • 12MP टेलीफोटो (3x ज़ूम)

Samsung Galaxy S26 Ultra: फ्लैगशिप का असली स्टार

Galaxy S26 Ultra इस सीरीज़ का टॉप मॉडल होगा। लीक के मुताबिक, इसमें हर रीजन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, यानी भारत में भी Exynos नहीं।

  • 16GB तक RAM
  • 1TB तक स्टोरेज
  • 6.9 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 5500mAh बैटरी
  • वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट

कैमरा:

  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • मल्टीपल टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड सेंसर
  • हाई-रेज़ोल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • भारत में कीमत क्या हो सकती है?

कितनी होगी कीमत

  • Galaxy S26: लगभग ₹79,990
  • Galaxy S26 Plus: लगभग ₹99,990
  • Galaxy S26 Ultra: ₹1,59,999 तक

हालांकि ये कीमतें लॉन्च के समय बदल भी सकती हैं।

क्या Galaxy S26 सीरीज होगी खास?

Samsung हर साल अपनी S-सीरीज़ में कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड देता रहा है। इस बार भी Galaxy S26 सीरीज़ से उम्मीद की जा रही है कि यह AI फीचर्स, बेहतर बैटरी और दमदार कैमरा के साथ मार्केट में नया बेंचमार्क सेट करेगी।

अगर आप 2026 में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 सीरीज निश्चित तौर पर आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। लॉन्च से पहले आ रहे लीक साफ इशारा कर रहे हैं कि Samsung इस बार कुछ बड़ा करने वाला है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S26 Series Launch Date, Pre-Order and Sale Timeline Leaked Ahead of Official Announcement
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X