Home
Mobile

Samsung Galaxy S26 सीरीज: डिजाइन बदलेगा, Qi2 चार्जिंग से मिलेगा मैग्नेटिक पावर; iPhone को सीधी टक्कर

Samsung Galaxy S26 release 2026: सैमसंग की अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इसके लीक ने स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज़ 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगी और इसमें न सिर्फ डिजाइन चेंज देखने को मिलेगा बल्कि कंपनी पहली बार Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी लाने की तैयारी कर रही है।

यह फीचर अब तक केवल Apple के MagSafe डिवाइस तक सीमित था। आइए जानते हैं इस लीक में क्या खास बातें सामने आईं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज में होगा नया Edge मॉडल, Qi2 वायरलेस चार्जिंग

S26 Pro, Edge और Ultra

मशहूर टिप्स्टर सॉनी डिक्सन द्वारा शेयर की गई डमी यूनिट्स की तस्वीरें बताती हैं कि इस बार सैमसंग अपने मॉडल लाइनअप को नया रूप देने वाली है।

Galaxy S26 Pro - बेस मॉडल को अब 'Pro' नाम दिया जा सकता है।

Galaxy S26 Edge - Plus वेरिएंट की जगह अब नया Edge मॉडल आएगा।

Galaxy S26 Ultra - प्रीमियम पोज़िशनिंग बनाए रखेगा।

ये बदलाव बताते हैं कि सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज को और प्रीमियम ब्रांडिंग देना चाहता है, ठीक वैसे ही जैसे Apple ने Pro और Pro Max नाम से किया है।

Galaxy S26 Edge - सबसे बड़ा डिजाइन चेंज

तीनों डिवाइस में से S26 Edge का डिजाइन सबसे यूनिक लग रहा है। इसमें बैक पैनल पर चौड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जो Apple iPhone 17 Pro और Pro Max जैसे डिज़ाइन की याद दिलाता है। इसमें डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, यानी iPhone जैसा दिखने के बावजूद इसमें तीन लेंस नहीं होंगे।

नया कैमरा लेआउट सिर्फ दिखने के लिए नहीं बल्कि इसका प्रैक्टिकल फायदा भी होगा। फोन को फ्लैट सतह पर रखने पर अब डगमगाहट कम होगी।

Galaxy S26 Pro और Ultra में होंगे चेंज

Galaxy S26 Pro - अब तीनों कैमरे एक सिंगल मॉड्यूल में रखे गए हैं, जिससे बैक डिजाइन ज्यादा क्लीन दिखेगा।

Galaxy S26 Ultra - इसका डिज़ाइन काफी हद तक वही रहेगा लेकिन इस बार फ्रेम को ज्यादा राउंडेड शेप दिया जा सकता है। लेजर ऑटोफोकस और 10MP टेलीफोटो कैमरा पुराने डिज़ाइन की तरह ही मौजूद रहने की उम्मीद है।

Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग

सबसे ज्यादा चर्चा में जो फीचर है वह है Qi2 magnetic wireless charging। डमी केस के बीचोंबीच गोलाकार कटआउट नज़र आया है, जिससे यह कन्फर्म माना जा रहा है कि सैमसंग इस बार मैग्नेट्स का इस्तेमाल करेगा। इससे यूज़र्स को iPhone की तरह मैगसेफ़ चार्जर्स और एक्सेसरीज का फायदा मिलेगा।

चार्जिंग के दौरान फोन और चार्जर का अलाइनमेंट बेहतर होगा और नए मैग्नेटिक एक्सेसरीज़ जैसे स्टैंड या वॉलेट भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह कदम सैमसंग को एप्पल के इकोसिस्टम को सीधी टक्कर देने की पोज़िशन में ला सकता है।

कब तक आएंगे नए मॉडल?

सैमसंग आमतौर पर अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज़ को हर साल फरवरी में लॉन्च करता है। ऐसे में उम्मीद है कि Galaxy S26 सीरीज फरवरी 2026 में पेश की जाएगी। अभी लीक सिर्फ शुरुआती डिज़ाइन और फीचर्स पर केंद्रित हैं, आने वाले महीनों में प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा अपग्रेड्स पर भी जानकारी सामने आ सकती है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है। इसमें iPhone-स्टाइल डिज़ाइन अप्रोच, नया Edge वेरिएंट, और सबसे खास Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे। अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो 2026 का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मुकाबला सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चार्जिंग टेक्नोलॉजी और डिजाइन इनोवेशन पर भी फोकस करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S26 Series Leak: Edge Model and Qi2 Wireless Charging to Rival iPhone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X