कैसा होगा Samsung Galaxy S26 सीरीज का डिजाइन? अब बदलेगा कैमरा स्टाइल? फरवरी 2026 में लॉन्च की उम्मीद
साल खत्म होने को है और जैसे-जैसे हम 2026 के करीब पहुँच रहे हैं, Samsung की फ्लैगशिप लॉन्च टाइमिंग को लेकर बड़े बदलाव सामने आ रहे हैं। आमतौर पर कंपनी जनवरी के आखिर में अपनी S-सीरीज़ पेश करती है, लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग हो सकती है।
ताज़ा रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि Samsung Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra की लॉन्चिंग फरवरी 2026 में हो सकती है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि One UI फर्मवेयर लीक ने फोन के डिजाइन को अनजाने में कंफर्म कर दिया है।

कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव
Android Authority की एक रिपोर्ट में One UI 8.5 के टेस्ट फर्मवेयर में Galaxy S26 सीरीज़ की शुरुआती तस्वीरें देखी गईं। ये इमेजेस भले ही रॉ हों, लेकिन इतना तो साफ है कि Samsung इस बार S-सीरीज़ के कैमरा लुक को पूरी तरह बदलने जा रहा है।
Galaxy S26 सीरीज में अब फ्लोटिंग कैमरा रिंग्स नहीं होंगे, इसके बजाय फोन में पिल शेप कैमरा आइलैंड दिखा है। हर कैमरा लेंस इस पिल शेप डिजाइन के अंदर अलग-अलग कटआउट में सेट रहेगा
यानी S22 से शुरू हुआ फ्लोटिंग कैमरा रिंग डिज़ाइन अब खत्म होने वाला है। यह लुक Samsung के Fold सीरीज़ जैसा दिखाई देगा, जिसमें 2021 से इसी तरह के कैमरा आइलैंड डिजाइन का इस्तेमाल हो रहा है।
यह लीक पहली बार किसी ऑफिशियल टेस्ट बिल्ड में मिला है, इसलिए इसे सिर्फ रेंडर या अफवाह नहीं माना जा सकता।
Samsung Galaxy S26 सीरीज स्पेसिफिकेशंस
फर्मवेयर लीक ने साफ कर दिया है कि Galaxy S26 सीरीज One UI 8.5 के साथ आएगी, जो Android 16 पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि दिसंबर 2025 के मध्य तक Samsung, Galaxy S25 यूज़र्स के लिए One UI 8.5 बीटा रिलीज कर सकती है।
इंडस्ट्री इनसाइडर्स के अनुसार, सीरीज में काफी दमदार हार्डवेयर देखने को मिल सकता है।
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
- कुछ मार्केट में Exynos वेरिएंट की वापसी
- Galaxy S26 Ultra में बेहतर कैमरा सेंसर और AI इमेजिंग
- Samsung का computational photography पर बड़ा फोकस
Ultra मॉडल में खास तौर पर नाइट फोटोग्राफी और टेलीफोटो परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिससे Apple और Google से मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।
कब होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung अपनी अगली Unpacked Event 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में रख सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब S-सीरीज़ फरवरी में लॉन्च होगी।
संभावित कीमतें इस प्रकार बताई जा रही हैं।
- Samsung Galaxy S26 - ₹84,999 (लगभग)
- Samsung Galaxy S26 Plus - ₹99,999 (लगभग)
- Samsung Galaxy S26 Ultra - ₹1,34,999 (लगभग)
Samsung हमेशा की तरह शुरुआती प्री-ऑर्डर ऑफर, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








