Home
Mobile

Samsung Galaxy S26 Ultra: अगले समय इस महीने में आ सकता है नया फोन, 200MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर खास

सैमसंग अगले साल की शुरुआत में फिर से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हलचल मचाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 सीरीजजनवरी या फिर फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है।

इस लाइनअप का सबसे चर्चित मॉडल होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, जिसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन को लेकर अभी से टेक कम्युनिटी में काफी उत्साह है। लीक और रूमर्स बताती हैं कि यह फोन कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में अपने प्रेडेसर को पीछे छोड़ सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra: अगले समय इस महीने में आ सकता है नया फोन

कैमरा सेटअप: 200MP सेंसर की फिर एंट्री

Samsung Galaxy S26 Ultra में पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 10MP टेलीफोटो सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकते हैं। पेरिस्कोप लेंस इस फोन के सबसे बड़े हाइलाइट्स में माना जा रहा है, क्योंकि इससे यूज़र्स को डिटेल्ड ज़ूम फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए S26 Ultra में 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है। हालांकि कुछ लीक दावा कर रहे हैं कि इस बार सैमसंग 24MP का हाई-रेज़ोल्यूशन फ्रंट कैमरा भी दे सकता है।

कैमरा आइलैंड की वापसी

Galaxy S26 Ultra का डिजाइन अपने पिछली पीढ़ी Galaxy S25 Ultra से मिलता-जुलता होगा, लेकिन एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। लीक के मुताबिक, इस बार सैमसंग "फ्लोटिंग कैमरा सिस्टम" को हटाकर कैमरा आइलैंड डिजाइन ला सकता है। इसमें तीन सेंसर एक ही मॉड्यूल में शामिल रहेंगे, जिससे फोन का लुक और भी प्रीमियम लगेगा।

इसके अलावा, फोन की बॉडी पिछले मॉडल की तुलना में और पतली हो सकती है। कंपनी इस बार हल्का वजन और बेहतर ग्रिपिंग पर भी फोकस कर रही है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S26 Ultra में फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर AI बेस्ड टास्क, हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और 8K वीडियो शूटिंग में बढ़िया अनुभव देगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन थर्मल मैनेजमेंट और बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन में बड़ी सुधारों के साथ आएगा।

डिस्प्ले और अन्य फीचर्स

  • 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • बेहतर HDR परफॉर्मेंस
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट

सैमसंग इस बार डिस्प्ले ब्राइटनेस और आउटडोर विजिबिलिटी में बड़ा अपग्रेड दे सकता है।

कीमत कितनी हो सकती है?

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रहेगी। माना जा रहा है कि भारत में यह फोन लगभग ₹1,20,000 से ₹1,35,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। हालांकि, फाइनल प्राइस लॉन्च के समय ही कन्फर्म होगी।

लॉन्च टाइमलाइन

लीक बताती हैं कि कंपनी S26 सीरीज़ को 2026 के जनवरी या फरवरी में ग्लोबली पेश करेगी। भारत में यह फोन लॉन्च के कुछ ही समय बाद उपलब्ध हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S26 Ultra Leak Reveals 200MP Quad Camera, Slimmer Design and Flagship Snapdragon Power
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X