Home
Mobile

Samsung Galaxy S26 Ultra: 200MP कैमरा, Snapdragon Elite Gen 5 और ₹1.35 लाख की कीमत!

Samsung के अगले फ्लैगशिप लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, Samsung अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ को 25 फरवरी 2026 को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है।

कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख कन्फर्म नहीं की है, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर है। चिपसेट से लेकर कैमरा और कीमत तक, लगभग हर अहम जानकारी सामने आ चुकी है।

Samsung Galaxy S26 Ultra: लॉन्च से पहले सामने आई सारी डिटेल

Samsung Galaxy S26 Ultra के लीक स्पेसिफिकेशन

लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। इस बार भी Samsung फ्लैट एज डिज़ाइन को बरकरार रख सकता है, जो पिछले Ultra मॉडल्स में काफी पसंद किया गया था।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Black, White, Cobalt Violet और Sky Blue जैसे प्रीमियम शेड्स देखने को मिल सकते हैं, जो Galaxy S25 Ultra से ज्यादा फ्रेश फील देंगे।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 देगा पावर

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Galaxy S26 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स का कहना है कि यह चिप Galaxy डिवाइसेज़ के लिए खास तौर पर ट्यून की जाएगी, जिससे बेहतर थर्मल कंट्रोल और सस्टेंड परफॉर्मेंस मिलेगी।

फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। सॉफ्टवेयर साइड पर यह Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ लॉन्च हो सकता है।

कैमरा में फिर दिखेगा Ultra लेवल

Samsung Galaxy S26 Ultra का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप रहेगा। लीक के मुताबिक इसमें बहुत कुछ खास है।

  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 10MP टेलीफोटो सेंसर

मिल सकता है। यह सेटअप फोटोग्राफी और ज़ूम के मामले में इसे सीधे iPhone 17 Pro Max और Vivo X सीरीज़ के टॉप मॉडल्स के मुकाबले खड़ा करता है।

बैटरी और चार्जिंग में मिलेगा अपग्रेड

बैटरी कैपेसिटी 5000mAh ही रहने की उम्मीद है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस बार 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यानी, वही बैटरी लेकिन पहले से तेज चार्जिंग-जो यूज़र्स काफी समय से मांग रहे थे।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत

लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra(12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट) की शुरुआती कीमत इस तरह से होगी।

  • भारत: ₹1,34,999
  • USA: $1,299
  • Dubai: AED 5,099

अगर Samsung लॉन्च के साथ बैंक ऑफर्स या प्री-ऑर्डर बेनिफिट्स देता है, तो शुरुआती खरीदारों को इस प्रीमियम फ्लैगशिप पर अच्छा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

अगर आप 2026 में एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले, तीनों में टॉप लेवल हो, तो Samsung Galaxy S26 Ultra आपके लिए एक मजबूत दावेदार बनता दिख रहा है। लॉन्च के करीब आते ही और डिटेल्स सामने आएंगी, लेकिन अभी तक की जानकारी इसे एक ट्रू फ्लैगशिप फोन बनाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S26 Ultra Tipped to Launch on Feb 25: Snapdragon 8 Elite Gen 5, 200MP Camera and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X