Galaxy S26 Ultra कैमरा में बड़ा बदलाव, ISOCELL की जगह लेगा Sony का सुपर सेंसर
Samsung Galaxy S26 Ultra Launch Date: सैमसंग की Galaxy S Ultra सीरीज हमेशा से स्मार्टफोन कैमरा इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट करती रही है। 200MP ISOCELL सेंसर, 100x स्पेस ज़ूम, और बेहतरीन नाइट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स की वजह से Ultra मॉडल फोटोग्राफी लवर्स की पहली पसंद रहा है।
हालांकि इस बार, Samsung Galaxy S26 Ultra में जो बदलाव सामने आ रहे हैं, वह सिर्फ हार्डवेयर अपग्रेड नहीं बल्कि एक स्ट्रेटेजिक शिफ्ट भी है। पहली बार Samsung अपने Ultra फ्लैगशिप में Sony का कैमरा सेंसर इस्तेमाल करने जा रहा है।

ISOCELL से Sony तक का सफर
पिछले कई सालों से Samsung अपने Ultra मॉडलों में अपने ही ब्रांड का ISOCELL सेंसर इस्तेमाल करता आया है। यह न केवल कंपनी की ब्रांड आइडेंटिटी का हिस्सा था, बल्कि मार्केट में "Samsung कैमरा = ISOCELL" की धारणा भी बना चुका था।
S26 Ultra के लिए लीक में जो बात सामने आई है, वह गेम-चेंजर हो सकती है । इस बार कंपनी 200MP ISOCELL सेंसर की जगह अब 200MP Sony सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है।
क्यों अहम है यह बदलाव?
Sony लंबे समय से कैमरा सेंसर मार्केट में लीडर है, खासकर लो-लाइट परफॉर्मेंस और डायनेमिक रेंज के मामले में इससे अपनी जगह बनाई है। कई प्रोफेशनल फोटोग्राफर और कैमरा रिव्यूअर मानते हैं कि Sony के हाई-एंड सेंसर, ISOCELL से ज्यादा नैचुरल कलर और बेहतर शैडो डिटेल देते हैं।
इसका मतलब है कि S26 Ultra के कैमरा रिज़ल्ट्स, अब iPhone और Xperia जैसे कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स को सीधे टक्कर दे सकते हैं।
Galaxy S26 Ultra का कैमरा सेटअप
नए लीक के मुताबिक, S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जिसमें हाई-डिटेल और बेहतर लो-लाइट शॉट्स के लिए 200MP Sony प्राइमरी सेंसर, लैंडस्केप और ग्रुप फोटो के लिए 50MP अल्ट्रा वाइड, हाई-क्वालिटी ज़ूम के लिए 50MP पेरिस्कोप लेंस और पोर्ट्रेट और स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए 12MP टेलीफोटो कैमरा काम आएगा।
अगर ये कॉम्बिनेशन रियल-लाइफ टेस्ट में सफल होता है, तो यह Ultra सीरीज के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।
डिजाइन और परफॉर्मेंस में भी बदलाव
कैमरा सेंसर बदलाव के अलावा, S26 Ultra का डिजाइन भी थोड़ा नया होगा। Ice Universe के मुताबिक, इस बार "Floating Lens" डिज़ाइन की जगह कैमरे एक सिंगल कैमरा आइलैंड में होंगे। यह बिल्कुल Galaxy Z Fold 7 की तरह होंगे।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 होगा, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ 20% बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और 5500mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।
मार्केट और स्ट्रेटेजी के मायने
Samsung का Sony सेंसर पर जाना, सिर्फ़ एक टेक्निकल अपडेट नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस निर्णय है। इससे Samsung उन यूज़र्स को टारगेट कर सकता है, जो अब तक iPhone या Sony Xperia को बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए चुनते थे।
यह कदम Samsung को प्रोफेशनल फोटोग्राफी मार्केट में और भी मजबूत पोज़िशन दे सकता है। साथ ही, Sony के साथ यह सहयोग आगे चलकर ISOCELL और Sony टेक्नोलॉजी के हाइब्रिड सॉल्यूशंस का रास्ता भी खोल सकता है।
भारत में लॉन्च और कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज में S26, S26 Edge और S26 Ultra शामिल होंगे । इसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में S26 Ultra की शुरुआती कीमत 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,59,990 रुपये बताई जा रही है। हालांकि लॉन्च के समय इसमें बदलाव संभव है।
Galaxy S26 Ultra सिर्फ एक और फ्लैगशिप नहीं, बल्कि Samsung के कैमरा दर्शन में एक अहम मोड़ है। ISOCELL से Sony पर जाना, फोटोग्राफी और मार्केट दोनों मोर्चों पर बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो 2026 में स्मार्टफोन कैमरा मार्केट में एक नया कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








