Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: कैमरा किंग कौन? 5 बड़े फर्क जो खरीदने से पहले जानना जरूरी
जब भी दुनिया के best camera phones की बात होती है, तो दो नाम, Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max हर बार सामने आते हैं। Apple ने iPhone 17 Pro Max को सितंबर 2025 में लॉन्च किया था, जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra का आधिकारिक लॉन्च 25 फरवरी 2026 को होने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले ही Galaxy S26 Ultra के कैमरा फीचर्स को लेकर कई बड़े लीक्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं दोनों फ्लैगशिप फोन्स के बीच कैमरा से जुड़े 5 बड़े अंतर, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी लवर्स के लिए बेहद अहम हैं।

Ultra-Wide और Selfie कैमरा
Samsung Galaxy S26 Ultra में 50MP का ultra-wide कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें बेहतर stabilisation और ज्यादा details कैप्चर करने की क्षमता होगी। साथ ही, इसमें 12MP का autofocus selfie कैमरा हो सकता है। वहीं iPhone 17 Pro Max में 48MP ultra-wide सेंसर और 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फर्क साफ है-Samsung ज्यादा resolution और wide shots पर फोकस करता है, जबकि Apple natural skin tones और consistent selfies के लिए जाना जाता है।
मेन कैमरा हार्डवेयर
Galaxy S26 Ultra में Samsung का सिग्नेचर 200MP primary sensor बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन इस बार f/1.4 aperture के साथ, जिससे low-light photography काफी बेहतर हो सकती है।
दूसरी ओर, iPhone 17 Pro Max का 48MP main कैमरा sensor-shift OIS और बड़े pixel size के साथ आता है। Apple sheer megapixels की बजाय colour accuracy और consistency पर ध्यान देता है।
Zoom और Telephoto Capabilities
Zoom photography में Samsung हमेशा से आगे रहा है और S26 Ultra भी इस ट्रेंड को जारी रख सकता है। इसमें 3x telephoto और 5x periscope lens मिलने की उम्मीद है, जिससे ज्यादा flexibility मिलेगी।
iPhone 17 Pro Max में single 4x periscope telephoto lens है, जो optical quality और stabilisation पर फोकस करता है। अगर आपको long-range zoom पसंद है, तो Samsung यहां बाज़ी मारता दिखता है।
Video Recording में कौन आगे?
Video के मामले में Apple अब भी creators का पसंदीदा ब्रांड है। iPhone 17 Pro Max में ProRes RAW, Apple Log 2, Dolby Vision HDR और spatial video जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra 8K video recording, HDR10+ और बेहतर AI stabilisation के साथ मुकाबला करेगा। Cinematic video के लिए iPhone, जबकि ज्यादा control और flexibility के लिए Samsung बेहतर विकल्प बनता है।
Image Processing और AI
Apple का A19 Pro chip computational photography में कमाल करता है, यानी कम मेहनत में नेचुरल और बैलेंस फोटो मिलती है।
Samsung अपने upgraded ProVisual Engine के जरिए AI-driven photography को और आगे ले जाने की तैयारी में है, जिसमें बेहतर कलर ट्यूनिंग, स्किन टोन और डिलेट पर जोर होगा।
फैसला
अगर आप zoom photography, high-resolution shots और manual control चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra ज्यादा आकर्षक लगेगा।
अगर आपकी priority consistent colours, top-class video और effortless photography है, तो iPhone 17 Pro Max अब भी सही ऑप्शन है।
दोनों ही phones camera king हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि आप किस तरह की photography को ज्यादा अहमियत देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications





