Samsung Galaxy S26 Ultra Vs S25 Ultra: क्या सच में होगा ‘अल्ट्रा’ अपग्रेड या बस नाम का बदलाव?
Samsung के आने वाले फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को लेकर इंटरनेट पर लीक्स और अफवाहों की बाढ़ सी आ गई है। Galaxy S25 Ultra को भारत में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, खासकर इसके कैमरा परफॉर्मेंस और टिकाऊ डिजाइन के कारण। अब सवाल ये है।
क्या Galaxy S26 Ultra, अपने पुराने मॉडल से वास्तव में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा या सिर्फ हल्के बदलावों के साथ नया नाम होगा? आइए जानते हैं इसकी तुलना में क्या कुछ खास और नया दिख सकता है।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
Galaxy S26 Ultra को लेकर जो सबसे चर्चित बात सामने आई है, वह है इसकी कीमत। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra (12GB RAM + 256GB) भारत में ₹1,59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। वहीं लॉन्च की बात करें तो, यह डिवाइस जनवरी 2026 के आसपास Galaxy S26 सीरीज़ के बाकी मॉडल्स Galaxy S26 और S26+ के साथ पेश किया जा सकता है।
वहीं इसके मौजूदा वेरिएंट Galaxy S25 Ultra (12GB + 256GB) की भारत में कीमत ₹1,29,999 है। यह मॉडल चार कलर ऑप्शन्स - Titanium Whitesilver, Titanium Black, Titanium Gray और Titanium Silverblue में उपलब्ध है।
डिजाइन: नए 'आइलैंड कैमरा' का ट्विस्ट
Samsung ने अब तक अपने Ultra मॉडल्स में फ्लोटिंग कैमरा डिजाइन को कायम रखा था। लेकिन Galaxy S26 Ultra में कंपनी कैमरा आइलैंड मॉड्यूल पेश कर सकती है, यानी सभी लेंस एक मेटल फ्रेम में इंटीग्रेटेड होंगे। इससे फोन को एक प्रीमियम और कॉम्पैक्ट रियर डिज़ाइन मिल सकता है।
हालांकि, बाकी डिजाइन लैंग्वेज Galaxy S25 Ultra जैसी फ्लैट एजेस, टाइटेनियम बॉडी और S-Pen स्लॉट के साथ ही रहने की संभावना है।
कैमरा: Sony सेंसर के साथ बड़ा अपग्रेड
Samsung इस बार कैमरा हार्डवेयर पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। Galaxy S26 Ultra में 200MP Sony सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP टेलीफोटो और 50MP पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है। यह सेटअप न केवल डिटेलिंग बढ़ाएगा बल्कि लो-लाइट फोटोग्राफी को भी सुधार सकता है।
इसके मुकाबले Galaxy S25 Ultra में 200MP ISOCELL सेंसर है, जो अब तक मार्केट में काफी पॉपुलर रहा है। लेकिन Sony सेंसर की एंट्री Samsung के कैमरा गेम को एक नया स्तर दे सकती है, खासकर वीडियो डायनामिक्स और शार्पनेस में बेहतर है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का M14 OLED Quad HD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा ब्राइट और पावर-एफिशिएंट होगा। वहीं Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो पहले से ही मार्केट का बेस्ट माना जाता है।
S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा, जो AI-ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस और बैटरी मैनेजमेंट के साथ आएगा। वहीं Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिप मौजूद है। यानी परफॉर्मेंस में मामूली लेकिन असरदार अपग्रेड देखने को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








