Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन होगा सबसे स्लिम और हल्का फ्लैगशिप फोन; रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: Samsung अपनी Galaxy S26 Series को जनवरी में ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है। दूसरी तरफ Apple के हालिया iPhone 17 Models पहले ही प्रीमियम यूजर्स के बीच चर्चा में हैं। अब एक नए लीक ने इन दोनों अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप्स की सीधी तुलना पेश की है।
मशहूर टिपस्टर Ice Universe द्वारा शेयर किए गए इस तुलना चार्ट में वज़न और मोटाई (thinness) पर खास फोकस किया गया है और यही दो फैक्टर दिखाते हैं कि Samsung आने वाले दौर में किस तरह iPhones को डिजाइन के मामले में कड़ी टक्कर देने वाला है। आइए इस दिलचस्प तुलना पर नजर डालते हैं ।

Galaxy S26 vs iPhone 17
लीक किए गए चार्ट के मुताबिक, Samsung अपनी Galaxy S26 Series को पहले से ज्यादा पतला और हल्का बनाने पर काम कर रहा है। वहीं Apple अपने iPhone 17 Models में एक मजबूत बॉडी और भारी फ्रेम बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।
बेस मॉडल Comparison
Galaxy S26
- मोटाई: 6.9mm
- वजन: 164 ग्राम
iPhone 17
- मोटाई: 7.95mm
- वजन: 177 ग्राम
यह साफ संकेत देता है कि Galaxy S26 न सिर्फ ज्यादा स्लिम होगा, बल्कि पकड़ने में भी ज्यादा हल्का महसूस होगा।
Galaxy S26 Plus vs iPhone 17 Pro
मिड-रेंज या 'Plus' मॉडल की तुलना भी Samsung के पक्ष में ही जाती है।
Galaxy S26+
- मोटाई: 7.3mm
- वजन: 191 ग्राम
iPhone 17 Pro
- मोटाई: 8.75mm
- वजन: 204 ग्राम
यहां भी Samsung इतनी मोटाई कम करने में सफल दिख रहा है कि यह डिजाइन-लवर्स के लिए एक अच्छी न्यूज़ बन सकती है। iPhone 17 Pro का मोटा फ्रेम इसे थोड़ा भारी और कुछ हद तक कम पोर्टेबल बना देता है।
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max
अब बात सबसे प्रीमियम मॉडलों यानी Ultra और Pro Max की करते हैं।
Galaxy S26 Ultra
- मोटाई: 7.9mm
- वजन: 214 ग्राम
iPhone 17 Pro Max
- मोटाई: लगभग 8.75mm
- वजन: 231 ग्राम
यह तुलना बताती है कि Samsung अपने Ultra मॉडल में भी स्लिमनेस बनाए रखने के लिए डिज़ाइन को रीडिफाइन कर रहा है। iPhone 17 Pro Max, पिछले जनरेशन की तुलना में और भी भारी और मोटा होने वाला है।
पतला डिजाइन vs बड़ी बैटरी
हालांकि Galaxy S26 के स्लिम और लाइटवेट डिजाइन ने सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिएक्शन बटोरे हैं, लेकिन इस बदलाव का एक दूसरा पहलू बैटरी क्षमता भी है।
जितना पतला स्मार्टफोन होता है, उतनी ही कम स्पेस बैटरी के लिए बचती है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या Samsung Galaxy S26 में उतनी ही बड़ी या पावरफुल बैटरी दे पाएगा जितनी कि फ्लैगशिप यूज़र्स अपेक्षा करते हैं?
Apple शायद इसी वजह से ज्यादा मोटा और भारी डिजाइन चुन रहा है, ताकि बैटरी लाइफ और थर्मल परफॉर्मेंस दोनों को बनाए रखा जा सके।
क्या डिजाइन ही तय करेगा फ्लैगशिप का भविष्य?
Galaxy S26 Series के यह संभावित फिजिकल अपग्रेड दिखाते हैं कि Samsung डिजाइन-इननोवेशन को अपनी सबसे मजबूत USP बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। हल्के, पतले और हैंड-फ्रेंडली फोन आज भी बहुत बड़ी ऑडियंस को पसंद आते हैं, और Samsung इसी भावनात्मक बिंदु को लक्ष्य बना रहा है।
दूसरी तरफ Apple स्थिरता, मजबूती और पावर-एफिशिएंसी को प्राथमिकता दे रहा है, जिसे 'Pro Grade' अनुभव माना जाता है।
कौन जीतेगा मुकाबला?
अगर यह लीक सही साबित होते हैं, तो Galaxy S26 Series डिज़ाइन और पोर्टेबिलिटी के मामले में iPhone 17 को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि अंतिम जीत कैमरा, बैटरी, AI फीचर्स और कीमत जैसे पहलुओं पर भी निर्भर करेगी।


Click it and Unblock the Notifications