सैमसंग गैलेक्सी एस3 मिनी और एलजी नेक्सस 4 में कौन सा जैलीबीन स्मार्टफोन लेना बेहतर है?

इस साल सैमसंग ने मोबाइल बाजार में गैलेक्सी सीरीज के अंदर कुछ नए स्मार्टफोन लांच कर सबको पीछे छोड़ दिया है। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग की बिक्री और मुनाफे दोनों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। खैर सैमसंग ने हाल ही में एस3 का मिनी वर्जन बाजार में लांच किया था जिसमें एस 3 के सभी फीचर दिए गए है लकिन एस3 के मुकाबले इसका स्क्रीन साइज छोटा है।
वहीं दूसरी ओंर एलजी भी अपने स्मार्टफोन मार्केट को ओर आगे बढ़ाने के लिए पूरजोर कोशिश करने में लगी हुई है इसीलिए एलजी ने गूगल के साथ मिलकर नेक्सस 4 स्मार्टफोन बाजार में लांच किया है जिसमें एंड्रायड का सबसे लेटेस्ट ओएस जैलीबीन दिया गया है।
साइज और वेट: गैलेक्सी एस 3 मिनी का साइज 121.55 x 63 x 9.85 एमएम है और भार 111.5 ग्राम हैं। एलजी नेक्सस 4 का साइज 134.2 x 68.6 x 9.1 एमएम और वेट 139 ग्राम है।
पढ़ें: 2013 में लांच होने वाले 7 स्मार्टफोनों पर एक नजर
डिस्प्ले: गैलेक्सी एस3 मिनी में 4 इंच की सुपर एमोल्ड कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 800 x 400 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। अगर इसका मुकाबला नेक्सस 4 से किया जाए तो नेक्सस 4 में 4.7 इंच की ज्यादा क्लियर और शार्प आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो 1280 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर: गैलेक्सी एस3 मिनी में 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है, जबकि नेक्सस 4 में क्वॉडकोर 1.5 गीगाहर्ट का क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन एस4 प्रो प्रोसेसर मौजूद है जो लम्बा बैटरी बैकप देता है। साथ में यूजर को इसमें मल्टीटास्किंग काम के अलावा बेहतर ग्राफिक सपोर्ट करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: ओएस की बात करें तो मिनी में गूगल का लेटेस्ट एंड्रायड जैलीबीन ओएस दिया गया है जिसके मुकाबले नेक्सस 4 में 4.2 जैली बीन ओएस इनबिल्ड है जो मिनी से बेहतर है। 4.2 जैली बीन में फोटो स्फायर कैमरा, गैशचर टाइपिंग, डेड्रीम, क्विक सेटिंग जैसे नए फीचर दिए गए हैं।
कैमरा: गैलेक्सी मिनी एस3 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट वीजीए कैमरा मौजूद है जिससे वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओंर नेक्सस 4 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्टोरेज: मैमोरी की बात करें तो दोनों हैंडसेटों में 8 जीबी और 16 जीबी का इंटरनल मैमोरी स्टोरज दिया गया है जबकि गैलेक्सी एस 3 में यूजर 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद मैमोरी एक्पेंड कर सकता है। वहीं नेक्सस 4 में 2 जीबी रैम दी गई है जो एस3 मिनी की 1 जीबी रैम के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।
कनेक्टीविटी: डेटा कनेक्टीविटी की बात करें तो दोनों हैंडसेटों में वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और 2.0 माइक्रोयूएसबी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।
पढ़ें: ये हैं 9 रियल लेकिन अनोखे गैजेट
बैटरी: गैलेक्सी एस 3 में 1,500 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो नेक्सस 4 की 2,100 एमएएच लाइपो बैटरी के मुकाबले कम बैटरी बैकप देती है। नेक्सस 4 में लगी बैटरी 15.3 घंटे का बैटरी बैकप और 390 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
कीमत: सैमसंग और एलजी दोनों हैंडसेट की प्री ऑडर बुकिंग 26,999 में हो रही है। जिसमें से 8 जीबी मैमोरी की कीमत 23,490 रुपए और 16 जीबी की कीमत 27,490 रुपए है।Read in English


Click it and Unblock the Notifications