Home
Mobile

भारत में कब लांच होगा सैमसंग गैलेक्‍सी एस3

Samsung galaxy s3 Direct call

Samsung galaxy s3 Direct call

Samsung galaxy s3 Direct call
Samsung galaxy s3 Buddy-feature

Samsung galaxy s3 Buddy-feature

Samsung galaxy s3 Buddy-feature
Samsung galaxy-s3 Camera

Samsung galaxy-s3 Camera

Samsung galaxy-s3 Camera
Samsung galaxy s3 Design

Samsung galaxy s3 Design

Samsung galaxy s3 Design
Samsung galaxy s3 Screen

Samsung galaxy s3 Screen

Samsung galaxy s3 Screen
Samsung-galaxy-s3-share

Samsung-galaxy-s3-share

Samsung-galaxy-s3-share
Samsung-galaxy-s3

Samsung-galaxy-s3

Samsung-galaxy-s3
Samsung-galaxy-s3 Accesories

Samsung-galaxy-s3 Accesories

Samsung-galaxy-s3 Accesories

काफी अफवाहों और चर्चाओं के बाद सैमसंग अपना गैलेक्‍सी एस3 स्‍मार्टफोन 1 जून को यूरोप के बाजरों में लांच कर दिया जाएगा।  सैमसंग ने लंदन में नए गैलेक्‍सी एस3 को लांच किया था, एच 3 में कुछ ऐसे फीचर दिए गए है जो बाजार में मौजूद इसी रेंज के दूसरे स्‍मार्टफोन से इसे अलग बनाते हैं। आज हम उन्‍हीं फीचरों के बारे में विस्‍तार पूर्वक चर्चा करेंगे तो आईए एक नजर डालते हैं सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 में दिए गए फीचरों पर

बड़ी स्‍क्रीन (Large Display)

गैलेक्‍सी एस3 में 4.8 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जो यूजर को वीडियो और गेम खेलने के दौरान अच्‍छा अनुभव प्रदान करती है। सूपर एमोल्‍ड और 1280 x 720 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट की वजह से फोन की स्‍क्रीन क्‍वालिटी काफी अच्‍छी है।

अगर आपके फोन में कोई मैसेज आता है और आप उस व्‍यक्ति को मैसेज न करके सीधी कॉल करना चाहते हैं तो गैलेक्‍सी एस3 में डायरेक्‍ट कॉल का फीचर दिया गया है, बस इसके लिए आपको अपने कानों के पास हैडसेट को ले जाना होगा फोन अपने आप की मैसेज करने वाले व्‍यक्ति का नंबर डॉयल कर देगा।

स्‍मार्ट स्‍टे विद आईट्रैकिंग (Smart Stay with Eye Tracking)

गैलेक्‍सी एस 3 में आईट्रैकिंग का फीचर दिया है। जब तक आप फोन की स्‍क्रीन में देखते रहेंगे तब तक स्‍क्रीन ऑफ नहीं होगी और जैसे ही फोन की स्‍क्रीन की ओर देखना बंद कर देंगे स्‍क्रीन ऑटोमेटिक ऑफ हो जाएगी। मतलब फोन की स्‍क्रीन में लगा सेंसर आपकी हर गतिविधियों पर नजर रखेगा।

एस वॉयस (S Voice)

फोन में एप्‍पल के सीरी फीचर की तरह वॉयस रिकॉग्‍नाइजेशन फीचर दिया गया है। यूजर बोल कर वॉल्‍यूम, कैमरा लांच, फोटो क्लिकिंग के अलावा कई कमांड दे सकता है। इतना ही नहीं वह बोल कर वीडियो भी प्‍ले कर सकता है।

ऑल शेयर कॉस्‍ट (AllShare Cast)

अगर आप कंटेट को बड़ी स्‍क्रीन में देखना चाहते हैं तो इसके लिए टीवी को फोन से कनेक्‍ट कर सकते है। फोन में एचडीएमआई पोर्ट की सुविधा दी गई है, वाईफाई की मदद से फोन के कंटेट को आसानी से शेयर भी कर सकते हैं।

एसबीम (Sbeam)

फोन में 10 से 15 एमबी मैमोरी साइज की फाइल आसानी से ट्रांसफर हो जाती है। इसके लिए गैलेक्‍सी एस3 में आईसीएस बेस्‍ड एनएफसी सर्विस दी गई है।

पॉप अप प्‍ले (Pop Up Play)

अगर आप फोन में कोई वीडियो या फिर मैसेज टाइप कर रहें है तो बिना वीडियो को बंद किए दूसरा काम भी कर सकते हैं। इतना ही एक साथ फोन में कई काम किए जा सकते है जैसे स्‍क्रीन में कहीं भी वीडियो को प्‍लेस कर मैसेज भी साथ में टाइप किया जा सकता है।

बडी शेयर (Buddy Share)

फोन में दिए गए बड्डी शेयर की मदद से आप अपने दोस्‍तों की फोटो आसानी से सेव कर सकते हैं, फोन आपके उन दोस्‍तों को आसानी से पहचान लेगा जिन्‍होंने आपको सेम डिवाइस से टैग किया है।

कैमरा शॉटकट (Camera shortcut)

फोन की स्‍क्रीन को नीचे की ओर स्‍वेप करके उसे बस कैमरे की तरह घुमाने पर फोन का कैमरा अपने आप ऑन हो जाएगा। जबकि दूसरे स्‍मार्टफोन में कैमरा को ऑन करने के लिए एप्‍लीकेशन में जाकर केमरा चूज करना पड़ता है।

स्‍मार्ट एसेसरीज (Smart Accessories)

सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 के साथ कई एसेसरीज भी दे रहा है, जैसे बैटरी चार्जिंग स्‍टैंड, फ्लिप कवर, वॉयरलैस चार्जिंग किट, जो अलग से बाजार में खरीदने पर काफी मंहगी मिलती हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X