Home
Mobile

सैमसंग जल्‍द लांच करेगा स्‍कायरॉकेट

By Super
सैमसंग जल्‍द लांच करेगा स्‍कायरॉकेट
यह तो हम सब मानते हैं कि टेक्‍नॉलिजी के मामले में सैमसंग का कोई जवाब नहीं। सैमसंग ने अपने गैलेक्‍सी सीरीज़ में एक और नाम शामिल कर लिया है, जिसका नाम सैमसंग गैलेक्‍सी एस सेकेंड स्‍कायरॉकेट है। यह स्‍मार्टफोन जल्‍द ही आने की उम्‍मीद बताई जा रही है।

यह स्‍मार्टफोन कई नए बदलावों के साथ आने की बात हो रही है। फोन में 4.5 इंच की डिस्‍पले स्‍क्रीन दी हुई है जिसका रेजूलूशन 800x480 पिक्‍सल है। वैसे तो फोन में 16 जीबी की मेमोरी है पर आप इसको अपनी जरुरत के हिसाब से 32 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के इस्‍तमाल से बढा भी सकते हैं। फोन में दो कैमरे दिए हुए हैं, एक 8 मेगापिक्‍सल का लिए फ्लैश का रियर कैमरा है जिससे आप वीडीयो भी रिकार्ड कर सकते है। और दूसरा 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट में जिससे आप वीडीयो कॉनफ्रेसिंग कर सकते हैं।

मनो‍रजंन के लिए इंटरनेट के अलावा इसमें एफएम रेडियो और इनबिल्‍ट गेम्‍स आदि हैं। यह केवल काले रंग में ही उपलब्‍ध है। यह फोन एंड्राएड जिंजरब्रेड 2.3.5 के ऑप्‍रेटिंग सिस्‍टम पर रन करता है, जिसको 1.5 गीगाहर्ज का शानदार प्रोसेसर पावर देता है। फोन में कनैक्‍टिविटी के लिए आपको इसमें जीपीआरएस, ऐज, ब्‍लूटूथ और 2.0 का माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया हुआ है।

इसके द्ारा आप अपने डाटा को कंप्‍यूटर और लैपटॉप में आसानी से डाल सकते हैं। फिलहाल इस स्‍मार्टफोन की लांचिग की बात पहले अमेरिका में होने की बताई जा रही है। भारत में लांचिग के लिए आपको थोडा सा स्रब करना पडेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X