Home
Mobile

Samsung ने सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च, शानदार परफॉरमेंस के साथ इस धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Samsung Galaxy A05s Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जिसमें Samsung Galaxy A05 और Samsung Galaxy A05S को शामिल किया गया है। यह दोनों स्मार्टफोन मि़ड रेंज में कई शानदार फीचर्स से लैस हैं। गैलेक्सी A05 को कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, वहीं गैलेक्सी A05S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। तो चलिए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A05s की कीमत

इन फोन्स की कीमत की बात करें तो अभी कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। इसे ग्लोबल मार्केट में 14,000 रुपये से लेकर 16,000 रुपये तक की कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसे कंपनी ने मलेशिया में Silver, Violet, Black और Light Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Samsung Galaxy A05

सैमसंग गैलेक्सी A05 स्मार्टफोन 6.7 इंच पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। जो HD प्लस रिजोल्यूशन के साथ आता है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC से पैक किया है। जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसे पावर देने कि लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Samsung ने सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च,धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Samsung Galaxy A05S

सैमसंग गैलेक्सी A05S में 6.7 इंच PLS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिवाइस को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस किया है। जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। इसमें सैमसंग ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल किया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। आपको बता दें, इन दोनों फोन्स की एंट्री फिलहाल मलेशिया में हुआ है। जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand Samsung has launched its two new budget smartphones. In which Samsung Galaxy A05 and Samsung Galaxy A05S have been included. Both these smartphones are equipped with many great features in the mid range. The company has introduced Galaxy A05 with dual rear camera setup, while Galaxy A05S will have triple rear camera setup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X