Home
Mobile

10,090mAh बैटरी और 12GB रैम वाली Samsung Galaxy Tab S10FE सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

Samsung ने ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज को पेश कर दिया। इस नई टैबलेट सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं, जिसमें एक वेनिला सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE और प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE+ मॉडल को जगह दी गई। बता दें कि इसे सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 FE सीरीज के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में उतारा गया है। इसे अक्टूबर 2023 में भारत में 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

ये दोनों मॉडल सर्किल टू सर्च, ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस और हैंडराइटिंग हेल्प जैसी जनरेटिव AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम इन डिवाइस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Samsung Galaxy Tab S10FE सीरीज लॉन्च

Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE और गैलेक्सी टैब S10 FE+ को सिल्वर, ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इनकी कीमतों की जानकारी नहीं दी है। साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज को 3 अप्रैल को चुनिंदा देशों में उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने अभी उन देशों के नाम का खुलासा नहीं किया है, जहां यह टैबलेट सीरीज उपलब्ध होगी।

Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इस डिवाइस में 13.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz तक है और इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है।
प्रोसेसर: Samsung Galaxy Tab S10 FE+ में सैमसंग एक्सीनॉस 1580 चिपसेट दिया गया है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इस डिवाइस में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके स्टोरेज स्पेस को 2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके और बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: इसमें पीछे की तरफ 13MP कैमरा और आगे की तरफ 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग: गैलेक्सी टैब S10 FE+ में 10,090mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग क्षमता को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: इन डिवाइस में वाई-फाई डायरेक्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एस-पेन और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: यह डिवाइस 10.9 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर: यह डिवाइस सैमसंग के Exynos 1580 चिपसेट के साथ दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा: प्लस मॉडल की तरह गैलेक्सी टैब S10 FE में भी पीछे की तरफ 13MP कैमरा और आगे की तरफ 12MP कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग: इस डिवाइस में 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल स्पीकर, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6 और सैमसंग के एस-पेन स्टाइलस के लिए सपोर्ट शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X