Samsung Galaxy Unpacked 2025: 9 जुलाई को होगा मेगा इवेंट, Galaxy Z Fold के साथ Galaxy AI डिवाइसेज होंगे लॉन्च
Samsung के Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की तारीख 9 जुलाई तय की गई है। इसे अमेरिका के ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने इस इवेंट के लिए आधिकारिक इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान Samsung अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 से पर्दा उठाएगी।
इसके अलावा, Galaxy Watch 8 सीरीज और Galaxy Buds Core भी इस इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं। यहां हम इस इवेंट के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Samsung Galaxy Unpacked 2025 की डेट
Samsung का यह मेगा इवेंट 9 जुलाई 2025 को भारतीय टाइम के हिसाब से 7:30 बजे (10:00 AM ET) आयोजित किया जाएगा। यह एक इन-पर्सन इवेंट होगा, जिसे Samsung की वेबसाइट और आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।
लॉन्च में क्या होगा खास?
इस इवेंट में Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को पेश किया जाएगा। ये अगली जेनरेशन की फोल्डेबल डिवाइसेज हैं। जहां Galaxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे पतला, हल्का और एडवांस्ड फोल्डेबल फोन कहा जा रहा है। वहीं, Galaxy Z Flip 7 में नया Exynos 2500 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
इसके साथ ही, कंपनी एक नया Galaxy Z Flip FE (Fan Edition) भी लॉन्च कर सकती है, जो Flip 7 का बजट वर्जन होगा।
Galaxy Watch 8 सीरीज भी होगी लॉन्च
सैमसंग अपनी लोकप्रिय वॉच लाइनअप को भी विस्तार देने जा रही है। इस साल की वॉच सीरीज में शामिल हो सकते हैं, जिसमें
Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और Galaxy Watch Ultra (2025) शामिल होंगी।
Galaxy Buds Core और अन्य डिवाइसेज
Samsung पहले ही Galaxy Buds Core को टीज कर चुकी है, जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं। ये बजट ऑडियो यूजर्स के लिए पेश किए जाएंगे, जिसमें बेहतर बैटरी और ऑडियो क्वालिटी का वादा किया जा सकता है।
Galaxy AI और नई टेक्नोलॉजी
Samsung ने इस बार के इवेंट के लिए 'Next-generation Galaxy devices with AI-powered interface' टैगलाइन दी है। यानी नए डिवाइसेज में एडवांस Galaxy AI फीचर्स, बेहतर हार्डवेयर और अनोखा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
Project Moohan और Tri-Fold Smartphone
इसमें इवेंट में Google के साथ मिलकर विकसित किए जा रहे XR (Extended Reality) हेडसेट Project Moohan पर भी अपडेट मिल सकता है। इसके अलावा, लंबे समय से अफवाहों में चल रहा Tri-Fold Smartphone भी पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट कई नई और रोमांचक डिवाइसेज से भरा होगा। फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच, ऑडियो डिवाइसेज़ और AI तकनीक के साथ Samsung एक बार फिर से मार्केट में नया ट्रेंड सेट करने को तैयार है। 9 जुलाई को शाम 7:30 बजे इस इवेंट पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








