Home
Mobile

Samsung Galaxy Unpacked में हो रही धमाकेदार लॉन्च की तैयारी; डेट से लेकर प्रोडक्ट लिस्ट तक, कैसे देंखे लाइव

Samsung Galaxy Unpacked 2025: साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung अपने फेमस Galaxy Unpacked 2025 इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार इवेंट में कंपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिनमें Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हैं।

इसके अलावा इस इवेंट में Galaxy Watch 8 सीरीज और Galaxy Buds Core भी लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी अहम जानकारियां तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और क्या-क्या खास देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: डेट से लेकर प्रोडक्ट लिस्ट तक, कैसे देंख

कैसे देखें लाइव स्ट्रीम?

इस इवेंट डेट की 9 जुलाई 2025 तय की गई है, जिसे ब्रुकलिन, न्यू यॉर्क में आयोजित किया जाएगा। इवेंट 7:30 बजे (IST - भारतीय समय अनुसार) शुरू होगा।

Samsung अपने इस खास इवेंट को Samsung Newsroom India और Samsung के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगा। फैंस घर बैठे ही सभी प्रोडक्ट लॉन्च का लाइव एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में क्या खास?

लीक्स के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स सामने आ गए है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

  • डिस्प्ले: 6.5-इंच आउटर AMOLED और 8.2-इंच इनर AMOLED डिस्प्ले
  • प्रोसेसर: लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट
  • कैमरा सेटअप:
  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 10MP टेलीफोटो लेंस
  • रैम और स्टोरेज: हाई कैपेसिटी RAM और इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन
  • डिज़ाइन: अल्ट्रा-थिन बॉडी और प्रीमियम फिनिश

Samsung Galaxy Z Flip 7 में क्या खास?

Z Flip 7 को लेकर कम लीक्स सामने आए हैं, लेकिन Evan Blass की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक नया Coral Red कलर वेरिएंट देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन Exynos 2500 प्रोसेसर पर काम करेगा।

अन्य डिवाइसेज की उम्मीद

Galaxy Watch 8 सीरीज में बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और डिजाइन अपग्रेड हो सकता है। Galaxy Buds Core में बेहतर साउंड क्वालिटी और लॉन्ग बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

Samsung का यह इवेंट फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। अगर आप टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के फैन हैं, तो 9 जुलाई की शाम 7:30 बजे इस इवेंट को मिस न करें!

FAQs
सैमसंग के लिए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का क्या मतलब है?

गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट हर साल आयोजित होने वाला इवेंट है, जिसे साल में दो बार अयोजित किया जाता है। ये इस साल का दूसरा अनपैक्ड इवेंट है, जो आमतौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोन और इकोसिस्टम अपग्रेड पर केंद्रित होता है। इस साल, कंपनी द्वारा गैलेक्सी एआई के अगले विकास को उजागर करने और अपने लेटेस्ट हार्डवेयर पर काम करने पर ध्यान दिया जाएगा।

भारत में सैमसंग अनपैक्ड 2025 किस समय होगा?

कंपनी ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट 9 जुलाई को भारतीय समय के हिसाब से शाम 7:30 बजे पर आयोजित किया जाएगा।

Samsung Galaxy Unpacked 2025 में क्या होगा खास?

इस इवेंट में अगली पीढ़ी के गैलेक्सी डिवाइस को एक नए AI-संचालित इंटरफेस के इर्द-गिर्द फिर से तैयार किया जा रहा है, जिसे उनकी पूरी कैपेसिटी को अनलॉक करने के लिए बेहतरीन हार्डवेयर सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फ्लैगशिप गैलेक्सी Z Fold 7 को भी लॉन्च किया जाएगा, जो अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होने वाला है।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X