Home
Mobile

Samsung Galaxy Unpacked Event की डेट का खुलासा, लॉन्च होंगे कई डिवाइस, जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy Unpacked Event की डेट का ऐलान हो चुका है। काफी लंबे समय के बाद कंपनी अपने साल के सबसे बड़े इवेंट को लेकर आने वाली है। इस इवेंट में सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S25 Series को लॉन्च कर सकती है।

बता दें कि इवेंट के लिए प्री-रिजर्व किया जा सकता है। सीरीज के तहत कंपनी तीन बड़े स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra लॉन्च करेगी। इवेंट के बारे में पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें...।

Samsung Galaxy Unpacked Event की डेट का खुलासा, जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy Unpacked Event की डेट कन्फर्म

Galaxy Unpacked Event का आयोजन 22 जनवरी 2025 को होने जा रहा है। इवेंट San Jose में आयोजित होगा। यूजर्स इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung के YouTube चैनल, Samsung.com, Samsung News Room पर की जाएगी। इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे होगी।

प्री-रिजर्वेशन हुए शुरू

Galaxy Unpacked Event के लिए प्री-रिजर्वेशन भी आज से शुरू हो चुके हैं। इवेंट के लिए कंपनी ने टीजर जारी कर दिए हैं। प्री-रिजर्वेशन चार्जेस 1999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि प्री-रिजर्वेशन करने वालों को 5000 रुपये तक लाभ मिल सकता है।

क्या-क्या होगा लॉन्च?

इस इवेंट में कंपनी Galaxy S25 Series लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लिए कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की है। सीरीज के तहत इस बार एक नया डिवाइस Galaxy S25 Slim भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

लीक रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज के तहत आने वाले सभी स्मार्टफोन्स Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इतना ही नहीं, सीरीज में अपग्रेड कैमरा सिस्टम आने की भी उम्मीद है। सीरीज में 50MP का नया 3x टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The date of Samsung Galaxy Unpacked Event has been announced. After a long time, the company is going to bring its biggest event of the year. In this event, Samsung can launch its flagship smartphone series Samsung Galaxy S25 Series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X