Home
Mobile

10 जुलाई को आयोजित होगा Samsung Galaxy Unpacked Event, स्मार्टफोन्स के साथ कई और प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च

Samsung का साल का दूसरा Galaxy अनपैक्ड इवेंट के काफी दिनों से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। खबरें आ रही थी कि Samsung, 10 जुलाई 2024 को Galaxy Unpacked Event की मेजबानी करेगा। लेकिन अब इस इवेंट की डेट कंपनी द्वारा कन्फर्म कर दी गई है।

हाल ही में एक डट रिटेलर ने बड़े लॉन्च इवेंट के लिए एक ऑफिशियल बैनर पोस्ट करके इस अफवाह की पुष्टि की है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में ग्राहकों को Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 के लिए रिजर्वेशन डेट का खुलासा करते हुए मैजेस भेजना भी शुरू कर दिया है।

10 जुलाई को आयोजित होगा Samsung Galaxy Unpacked Event

कब होगा Samsung Galaxy Unpacked Event

सामने आए बैनर में दिखाया गया है कि Samsung अपने Galaxy Unpacked Event की मेजबानी 10 जुलाई को ही करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, यह इवेंट नेक्स्ट जनरेशन के फोल्डेबल फोन, S Pen और Galaxy AI लोगो की ओर इशारा करता है। बैनर से मिली जानकारी की अगर बात करें तो इस इवेंट को Samsung.com पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Samsung Galaxy Unpacked Event के 10 जुलाई को आयोजित होने की अफवाह पहले से ही उड़ चुकी है। ऐसे में कंपनी अपने इस इवेंट को पेरिस में आयोजित कर सकती है। वहीं Samsung द्वारा अपने इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 6, Samsung Galaxy Z Fold 6, Samsung Galaxy Watch, Samsung Galaxy Watch Ultra, Samsung Galaxy Buds और Samsung Galaxy Ring को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

स्मार्टफोन्स की 26 जून से शूरू होगी प्री-बुकिंग

ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी भारत में अपने ग्राहकों के लिए इसी सप्ताह से रिजर्वेशन डेट के बारे में सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर से ईमेल भेज रही है, जिसमें ऊपर दिए गए सभी फोन्स का प्री-रिजर्वेशन 26 जून से शुरू होगा। हालांकि यह खबर भारत के हिसाब से थोड़ी अलग नजर आती है, लेकिन सैमसंग उसी तारीख को अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी अपने अपकमिंग फोलेडबेल फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर सकता है।

क्या अपग्रेड लेकर आएगा Samsung

कंपनी अपने इन फोल्डेबल फोन को पिछले साल के मॉडल से थोड़े अलग फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन्स गैलेक्सी SoC के लिए एंड्रॉयड 14 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ 3.9GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ शिप हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Unpacked Event will be held on July 10, many more products can be launched along with smartphones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X