जल्द लांच होगा सैमसंग गैलेक्सी डब्लू

अगर आप सोंच रहें हैं कि गैलेक्सी में डब्लू का क्या मतलब है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका मतलब होता है "वंडर"। इस फोन का आकार 115.5 x 60 x 11.5 एमएम और भार 112 ग्राम है। इस कैंडी बार का डिस्पले साइज 3.7 इंच है जिसका रेजूलूशन 480 x 800 पिक्सल है। यह फोन मल्टी टच को सपोर्ट करता है, जिसकी पिक्सल की गहराई 252 पिक्सल प्रति इंच है। इसका स्क्रीन रेजूलूशन इतना शानदार है कि आप कोई भी मूवी बिना कोई डिटेल खोए देख सकेगें।
फोन 1.4 गीगा हर्ज के सिंगल कोर क्वाल्कम प्रोसेसर पर काम करता है। फोन की इंटरनेल मेमोरी 4 जीबी की है जिसे आप अपने हिसाब से 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। 512 एमबी की कैपेसिटी के इस डिवाइस में ऐड्रिनों 205 ग्राफिक्स प्रोसिसिंग यूनिट भी शामिल है।
इसमें दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें लिड फ्लैश वाला 5 मेगापिक्सल कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल कैमरा शामिल है। फोन में 1500 एमएएच की बैट्री दी गई है। इस फोन में एंड्रायड 2.3.3 जिंजरब्रेड के साथ टचविज 4.0 टेक्नालिजी शामिल है। इस फोन में आप एक साथ कई ऐप्लीकेशन चला सकते हैं वो भी बिना स्पीड खोए। फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी वंडर की कीमत का अभी पता नहीं चल पाया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications