Home
Mobile

Samsung Galaxy Watch 6 Series रोटेटिंग बेजल, स्लीप कोचिंग के साथ लॉन्च, इतनी है कीमत

Samsung ने अपने Galaxy unpacked 2023 इवेंट में Galaxy Watch 6 Series पर से भी पर्दा उठाया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए वॉच लॉन्च किए हैं। जिसे Samsung Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic नाम दिया गया है। ये लेटेस्ट वॉच कई तगड़े हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस हैं। सबसे खास बात यह है कि, ये LTE और ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आ रहे हैं। तो चलिए आगे आपको इस वॉच की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy Watch 6 Classic एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है। जिसे दो मॉडल्स में लाया गया है। इसमें यूजर्स को दो स्क्रीन साइज 43mm और 47mm मिलेगा। ये दोनों ही मॉडल Bluetooth और LTE कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आएंगे। सैमसंग ने अपने इन लेटेस्ट गैलेक्सी स्मार्टवॉचेस को कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे हेल्थ से संबंधित फीचर्स और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसे आकर्षित बनाने के लिए इसमें स्लीक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।

Samsung Galaxy Watch 6 Series रोटेटिंग बेजल, स्लीप कोचिंग के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy Watch 6 Series की कीमत

Galaxy Watch 6 Classic के 43mm ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शन को 399 डॉलर यानि कि, लगभग 32,700 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लाया गया है। वहीं इसके 47mm वेरिएंट की कीमत 429 डॉलर यानि कि, लगभग 35,200 रुपये तय हुआ है। जिसमें ब्लैक और सिल्वर दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज की खूबियां

Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज को Exynos W930 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस स्मार्ट वॉच में 2GB रैम +16GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। दोनों मॉडल्स में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं। Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज के दोनों वेरियंट को स्लीप मॉनिटरिंग , फिटनेस ट्रैकर , हार्ट रेट, ऑक्सीजन फीचर्स से पैक्ड किया गया है। आपको बता दें, इस वॉच के साथ यूजर्स को स्लीप कोचिंग भी मिल रही है, जो यूजर्स को बेहतर नींद के एक्सपीरियंस के लिए टिप्स देगा। गैलेक्सी वॉच 6 के 40mm वेरियंट में 300mAh बैटरी और 44mm वेरियंट में 400mAh बैटरी शामिल की गई है। वहीं, गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक के 43mm वेरियंट में 300mAh और 47mm वेरियंट में 400mAh बैटरी दी गई है। बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का कहना है कि, वॉच को ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ 30 घंटे और AOD के बिना 40 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sleep coaching features have been included in the Samsung Galaxy Watch 6 Series with the rotating bezel. Which will give tips to the user for better sleep experience. Both these models will come with Bluetooth and LTE connectivity options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X