मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy Watch FE, जानें इस वॉच में क्या होगा नया
Samsung जून में होने वाले अनपैक्ड इवेंट में AI- इन्फ्यूज्ड टेक गैजेट्स सीरीज को लॉन्च कर सकता है। साथ ही इसी इवेंट में कंपनी द्वारा Samsung Galaxy Z Fold 6, Z Flip 6 और Galaxy Ring को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी स्मार्टवॉच भी लॉन्च करने जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy Watch 7 और Watch Ultra Trims पर काम कर रहा है, जिनके इस इवेंट में लॉन्च होने की संभावना है।

कौन सी वॉच लेगी मार्केट में एंट्री
एक रिपोर्ट से पता चला है कि Samsung की अपकमिंग वॉच Samsung Galaxy Watch FE का सपोर्ट पेज सैमसंग यूके और लैटिन अमेरिका की वेबसाइटों पर SM-R861 मॉडल नंबर के साथ थोड़े समय के लिए देखा गया था। लेकिन यह जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है कि कंपनी द्वारा लॉन्च की जा रही वॉच का नाम FE होगा या नहीं।
ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टवॉच रोटेटिंग बेजल और सर्कुलर डायल के साथ Galaxy Watch 4 सीरीज पर बेस्ड हो सकती है। अपकमिंग वियरेबल में Galaxy AI फीचर की सुविधा जोड़ी जा सकती है। बता दें कि इससे पहले वॉच को UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जिसने डिवाइस के FE वॉच की पुष्टि की थी।
FCC लिस्टिंग पर नजर आए वॉच के स्पेसिफिकेशंस
FCC लिस्टिंग पर इस वॉच को लेकर मिली हिंट से पता चला था कि इसमें 5 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही यह वॉच 4 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में यूएस, कोरिया और ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकती है।
कंपनी इस इवेंट में एक और नई स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra ला सकती है, जिसमें 3 बटन, रोटेटिंग बेजल के साथ एक स्क्वरकर डायल और 1.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है। यह वॉच 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








