सैमसंग का अगला धमाकेदार फोन होगा गैलेक्सी विन प्रो
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग की चाइना साइट में क्वॉड कोर स्मार्टफोन गैलेक्सी विन प्रो आ चुका है। नया विन प्रो सैमसंग गैलेक्सी विन I8550 का सक्सेसर यानी अपग्रेड वजर्न है जो चाइना में पहले लांच किया गया है था, भारत में इसे सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड क्वाट्रो के नाम से उतारा गया है। चाइना में नए क्वॉड कोर विन प्रो के आने की दस्तक से ये उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी इसे ग्रांड क्वाट्रो प्रो के नाम से उतारा जा सकता है।
साइट के मुताबिक विन प्रो में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रायड 4.2.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है। इसके साथ 1.2 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है, कंपनी ने अभी फोन की इंटरनल मैमोरी और एक्पेंडेबल मैमोरी के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है।

दूसरे फीचरों में नजर डाले तो विन प्रो में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि इसके पिछले वर्जन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई थी। विन प्रो में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ फ्रंट वीजिए कैमरा दिया गया है। कम रोशनी में लिड लाइट की मदद से अच्छी तस्वीर खींची जा सकती है।
Samsung Galaxy Win Pro feature
4.5-inch qHD display
540 x 960 pixels resolution
1.2GHz quad-core processor
Dual-SIM (WCDMA+GSM)
5-megapixel autofocus rear camera with LED flash
0.3-megapixel front-facing camera
Android 4.2.2 Jelly Bean


Click it and Unblock the Notifications







