Home
Mobile

Samsung Galaxy XCover 7 भारत में Dimensity 6100+ के साथ देगा दस्तक, जानें डिटेल

Samsung Galaxy XCover 7: सैमसंग अपना नया रग्ड स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 7 को भारत में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसका भारतीय वेबसाइट सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। आइए इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

बता दें, इस फोन को इससे पहले मलेशिया और थाईलैंड के साइट से सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन पर भी नवंबर 2023 में स्पॉट किया जा चुका है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे एक रफ एंड टफ स्मार्टफोन बनाता है।

Samsung Galaxy XCover 7 भारत में Dimensity 6100+ के साथ देगा दस्तक

जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया है कि, Samsung Galaxy XCover 7 कंपनी का पहला रग्ड स्मार्टफोन है। इस फोन को नवंबर 2023 में ही BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इसे मॉडल नम्बर SM-G556B के साथ देखा गया था।

अब इस फोन को सैमसंग वेबसाइट पर भी ऑफिशियली कर दिया गया है। जिससे इसके जल्द होने की उम्मीद है। इसके डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन कंपनी ने दिया है। गैलेक्सी XCover 7 को IP68 रेटिंग मिले हैं। साथ ही फोन ने MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किए हैं।

Samsung Galaxy XCover 7 भारत में Dimensity 6100+ के साथ देगा दस्तक

Galaxy XCover 7 के स्पेसिफिकेशंस: फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस TFT डिस्प्ले मिल रही है। इसके डिस्प्ले में यूजर्स को एनहांस्ड टच सेंसटीविटी दी जा रही है, जिससे इसे ग्लॉव्स में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसमें शामिल प्रोससर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर Dimensity 6100+ को शामिल किया गया है। जो 6GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy XCover 7 भारत में Dimensity 6100+ के साथ देगा दस्तक

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,050mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसे कस्टमाइजेबल XCover से भी लैस किया गया है।

इस फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6 िल रहा है।इसके अलावा इसमें आपको ऑडियो के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 240 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy XCover 7 has received BIS certification in November 2023. The Galaxy XCover 7 is rated IP68. The phone has been given MIL-STD-810H certification.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X