Home
Mobile

Samsung Galaxy Xcover 7 के लीक्स आए सामने, जल्द भारत में हो सकती है एंट्री

Samsung Galaxy Xcover 7 Specs: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। जिसे Galaxy Xcover 7 नाम से जाना जाएगा। हालांकि कंपनी ने Galaxy Xcover 6 Pro स्मार्टफोन को इसी साल जून में यूरोप बाजार में लॉन्च किया था, लेकिन इसे भारत में नहीं लॉन्च किया गया। Galaxy Xcover 7 के लॉन्च से पहले ही इसके लीक्स सामने आए हैं। जिसमें इस फोन के खास स्पेक्स का खुलासा हुआ है। तो आइए आपको इस फोन के अब तक सामने आए डिटेल्स बताते हैं।

GizmoChina की रिपोर्ट की मानें को सैमसंग अपने Galaxy Xcover 7 को भारत में भी लॉन्च करेगा। इसे लेकर GizmoChina ने एक्स (X) पूर्व में ट्विटर पर दावा किया है कि, गैलेक्सी एक्सकवर 7 को ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैण्डर्ड की साइट पर मॉडल नंबर SM-G556B नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।

Galaxy Xcover 7  के लीक्स आए सामने, जल्द भारत में हो सकती है एंट्री

Samsung Galaxy Xcover 7 के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी Xcover 7 के लीक रेंडर के अनुसाक इस फोन के फ्रंच पर एक वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही डुअल एलईडी फ्लैश के साथ इसमें एक सिंगल रियर कैमरा और साइड में एक एक्सकवर फिजिकल बटन कंपनी दे सकती है। यूजर इस बटन का यूज दूसरे फंक्शन को इस्तेमाल करने में भी कर सकेंगे। इसके साथ ही पानी प्रतिरोध के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग दी गई है। यह फोन डाइमेंशन 6100 प्लस चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसमें 8GB रैम भी दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy Xcover 7 के एंड्रॉइड 14 पर संचालित होने की उम्मीद है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो यह फोन MIL-STD-810H जैसे सैन्य मानकों का भी पालन करेगा।

अफवाहों की मानें तो सैमसंग का यह अपकमिंग फोन गैलेक्सी A55 से मिलता-जुलता होगा। हालांकि ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज

सैमसंग Samsung Galaxy S24 सीरीज को अगले साल यानि कि, 17 जनवरी 2024 में सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च करेगी। इस सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में सैमसंग की के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। जिसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को शामिल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Xcover 7 phone has been given IP68 rating. This phone will be powered by Dimensity 6100 Plus chipset, which is also expected to be provided with 8GB RAM. The Samsung Galaxy Xcover 7 is expected to operate on Android 14.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X