गैलेक्सी के दो नए स्मार्टफोन में जानिए क्या है खास

सैमसंग गैलेक्सी के रेजं में कई अच्छे फोन आएं हैं जिनमें से सैमसंग गैलेक्सी वाई अबतक का सबसे युवा और लेटेस्ट फोन है। इसी परिवार में एक और शानदार फोन भी शामिल है जिसका नाम गैलेक्सी डब्लू ।
आइए बात करते हैं इन अनोखे फोन के फीचरों के बारे में, सैमसंग गैलेक्सी वाई की फुल टच स्क्रीन का साइज 3 इंच है, जो टीएफटी फीचर और 262,000 रंगों को सपोर्ट करती है। वहीं पर सैमसंग गैलेक्सी डब्लू की स्क्रीन 3.7 इंच है जिसमें एसेलेरोमीटर और मल्टी टच से लैस है।
दोनों गैलेक्सी फोन जिंजरब्रैड ओएस पर रन करते हैं। फोटो कैप्चरिंग की बात करें तो वाई आपको थोडा निराश करेगा कयोंकि इसमें केवल 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। पर अगर डब्लू की बात करें तो इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही आप अपने दोनों फोन की मेमोरी को 32 जीबी तक बढा सकते हैं।
गैलेक्सी वाई की बैटरी लाईफ आपको 2 जी के नेटवर्क में 17 घंटे टॉक टाइम और 850 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देगी। सैमसंग डब्लू में भी बैट्री लाईफ अच्छी है। दोनों फोन में सोशल नेटवर्किंग का अच्छा आप्शन है। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों में ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट दिया है। पर गैलेक्सी डब्लू में आपको वाईफाई नहीं मिलेगा। कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलक्सी वाई की कीमत 8,000 रु से कम है पर वहीं डब्लू की बात करें तो यह ज़रा महगां फोन है, जिसकी कीमत अभी पता नही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications