Home
Mobile

सैमसंग ने लांच किया 8,010 में गैलेक्‍सी यंग स्‍मार्टफोन

गैलेक्‍सी सीरीज की रेंज में अब तक सबसे सस्‍ता हैंडसेट स्‍टार लांच करने के बाद सैमसंग ने एक और स्‍मार्टफोन यंग लांच कर दिया है, 8,010 रुपए में लांच किए गए नए हैंडसेट में 3.2 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो एचवीजिए रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है साथ में 1 गीगाहर्ट सिंगल कोर प्रोसेसर और 3 मेंगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है।

गैलेक्‍सी यंग की सबसे खास बात है इसमें कई मोशन सेंसर लगे हुए हैं जो इसकी कीमत को देखते हुए इसे महंगे फोन के फीचरों में शामिल करते हैं। इसके अलावा इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है यानी इसे कोई भी आसानी से आपरेट कर सकता है। फोन का भार 112 ग्राम है जिससे इसे आराम से पॉकेट में कैरी किया जा सकता है।

इंटरनल मैमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग ने इसमें कई दूसरे फीचर ऐड किए है जैसे फ्री ड्रॉप बॉक्‍स स्‍टोरेज, ईंजी मोड, सैमसंग चैट ऑन मैसेंजर तो, सैमसंग ने नया यंग खासतौर से उन लोगों के लिए लांच किया है तो साधारण फोन में थोड़ा अपग्रेड चाहते हैं ये बजट में भी ज्‍यादा नहीं है साथ ही इसमें स्‍मार्टफोन के सभी फीचर भी दिए गए हैं। सैमसंग के ई स्‍टोर में यंग 8,010 रुपए में उपलब्‍ध है।

samsung galaxy young

samsung galaxy young

सैमसंग के नए यंग में 3.2 इंच की एचवीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो रोशनी में भी बेहतर व्‍यू देती है।

samsung galaxy young

samsung galaxy young

यंग का भार 112 ग्राम है और साइज 12.5 एमएम जो देखने में थोड़ा मोटा जरूर लगता है पर पॉकेट फ्रेंडली है।

samsung galaxy young

samsung galaxy young

यंग में एंड्रायड जैलीबीन ओएस के साथ सैमसंग ईजी़ मोड, सैमसंग चैट जैसे फीचर दिए गए हैं।

samsung galaxy young

samsung galaxy young

यंग में यंग में 3 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से आप वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं।

आईए नजर डालते हैं सैमसंग यंग में दिए गए फीचरों पर

  • 3.2 इंच की एचवीजिए स्‍क्रीन
  • 1 गीगाहर्ट सिंगल कोर प्रोसेसेर
  • 3 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • 112 ग्राम भार
  • 12.5 एमएम साइज
  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट
  • 1,300 एमएएच बैटरी
  • एंड्रायड जैलीबीन ओएस
  • सैमसंग ईजी़ मोड, सैमसंग चैट
  • कीमत- 8,010 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X