Samsung Galaxy Z Flip 4 : लीक हुआ फुल डिजाइन और कलर ऑप्शंस
Samsung Galaxy Z Flip 4 5G को अगले महीने Galaxy Unpacked 2022 में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग 10 अगस्त को अपने नए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की मेजबानी करेगा जहां कंपनी Samsung Galaxy Z Flip 4 5G और वॉच 5 सीरीज को भी पेश करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले, आने वाले सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स ( Samsung Galaxy Z Flip 4 5G ) के कुछ प्रमुख विवरण ऑनलाइन लीक हो गए है।

टिप्सटर OnLeaks और GizNext ने जेड फ्लिप 4 ( Samsung Galaxy Z Flip 4 5G ) के आधिकारिक डिजाइन रेंडरर्स अपलोड किए है। फोटो आने वालेक्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन ( Samsung Galaxy Z Flip 4 5G ) के रंग विकल्पों की भी पुष्टि करती है। आइए अब तक लीक हुए Samsung Galaxy Z Flip 4 5G स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते है।
Samsung Galaxy Z Flip 4 5G : डिज़ाइन रेंडरर्स
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और जेड फोल्ड 4 5जी ( Samsung Galaxy Z Flip 4 And Z Fold 4 5G ) 10 अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च होंगे। जेड फ्लिप 4 ( Samsung Galaxy Z Flip 4 ) के रेंडर से पता चलता है कि फोन अपने सिमिलर डिजाइन को स्पोर्ट करेगा। रियर पैनल में डुअल-टोन फिनिश होगा और चार रंगों में लॉन्च होगा : ग्रेफाइट, पिंक गोल्ड, बोरा पर्पल और ब्लू ।
बैक पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। सैमसंग 12MP मुख्य कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ Flip 4 5G लॉन्च करने की अफवाह है। नोटिफिकेशन और मैसेज चेक करने के लिए फोन में 1.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी होगा।

Samsung Galaxy Z Flip 4 : स्पेसिफिकेशंस
अंदर की तरफ, फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। 10MP के फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा।
सैमसंग द्वारा फ्लिप 4 ( Samsung Galaxy Z Flip 4 ) को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SOC के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। इसे 8GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3700 एमएएच की बैटरी भी पैक करेगा।
गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 ( Samsung Galaxy Z Flip 4 ) के बेस मॉडल के लिए 1,080 रुपये (लगभग 87,900 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आने की अफवाह है। 8GB + 256GB और 8GB + 512GB की कीमत EUR 1,160 (लगभग 94,500 रुपये) और EUR 1,280 (लगभग 1,04,200 रुपये) होने की अफवाह है।


Click it and Unblock the Notifications








