Home
Mobile

Samsung के मुड़ने वाले इस फोन पर 25,000 तक की छूट, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Samsung Galaxy Z Flip 4 Discount: अगर आप भी Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, और भारी भरकम कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

दरअसल सैमसंग ने अपने मुड़ने वाले फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत में भारी कटौती किया है। जिसके बाद आप इस फोन को कीमत से लगभग 25,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस फोन की नई कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में बताते हैं।

Samsung के मुड़ने वाले इस फोन पर 25,000 की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत में भारी कटौती: सबसे पहले आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस फ्लिप फोन को अगस्त 2022 में लॉन्च किया था। जिसके बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये तय हुआ था।

लेकिन ब्रांड ने इन दोनों वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती की है। जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 64,999 रुपये और 69,999 रुपये हो चुका है। आपको बता दें, इस फोन को पिंक गोल्ड, बोरा पर्पल और ग्राफाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

Samsung के मुड़ने वाले इस फोन पर 25,000 की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

Samsung Galaxy Z Flip 4 के स्पेक्स: सैमसंग के इस फ्लिप फोन में आपको 1.9 इंच की Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

कंपनी के इस फोन का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट के साथ 1Hz से 120Hz तक एडजस्ट होता रहता है। बता दें, इस फोन को ऑक्टा-कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC से लैस किया गया है।

Samsung के मुड़ने वाले इस फोन पर 25,000 की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसका मेन कैमरा सेंसर 12MP और दूसरा कैमरा सेंसर भी 12MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है।

इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 3700mAh की एक बैटरी दी गई है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Samsung Galaxy Z Flip 4 has been cut drastically. After which this phone of the company can be purchased at a much lower price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X