Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5 की आज से भारत में सेल शुरू, 18,000 तक का मिल रहा फायदा, जानें ऑफर्स डिटेल्स

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5 Sale Start: आज से भारत में Samsung Galaxy Z Flip और Z Fold 5 की बिक्री शुरू हो जाएगी। जिसका यूजर्स को काफी समय से इंतजार था। सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन पर यूजर्स कई ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें, कंपनी ने अपने एक इवेंट के दौरान हाल ही में अपने नए 'Made in India' फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। तो आइए आगे सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5 कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 स्मार्टफोन को भारत में 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे़ड फल्ड 5 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत कंपनी ने भारत में 1,54,999 रुपये तय किया है। इन दोनों फोन्स को सैमसंग की वेबसाइट, अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से आप खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को देशभर के सभी बड़े रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से यूजर्स आसानी से इसे ले सकते हैं।

Galaxy Z Flip 5, Fold 5 की आज से भारत में सेल शुरू, जानें सभी ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5 ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5 पर कंपनी कई लॉन्च ऑफर्स दे रही है। जिसके तहत सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 स्मार्टफोन को 16,000 रुपये तक की बचत और 8000 रुपये अपग्रेड डिस्काउंट के साथ लिया ज सकता है। इसके अलावा कुछ बैंक कार्ड के जरिए 8000 रुपये कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 24 महीनों तक No Cost EMI भी इस पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 पर कस्टमर्स को 18,000 रुपये तक का फायदा, 10000 रुपये अपग्रेड बोनस, 8,000 रुपये कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 24 महीने तक No Cost EMI जैसे धांसू ऑफर्स मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच QXGA+ डायनमिक AMOLED 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल रहा है। इसमें 6.2 इंच बड़ी एचडी+ AMOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। सैमसंग ने अपने इस डिवाइस को 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया है। इसमें 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी/512GB और 1 टीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip 5 में 67 इंच फुलएचडी+ डायनमिक AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 3.4 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 60 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्मार्टफोन में 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर को शामिल किया गया है, जो कस्टमाइज्ड वर्जन के साथ आता है। हैंडसेट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी/512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5.1.1 के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Flip 5, Galaxy Z Fold 5 Sale: Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 have been made available at offline and online retail stores from today. From here customers can buy it with many offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X