Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Flip 5 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन, जानें ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Flip 5 Yelllow Color: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को यलो कलर (Yellow) ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों को Galaxy Z Flip5 स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर नया लिमिटेड पीरियड ऑफर देने का ऐलान किया है। नए कलर वेरिएंट को ग्राहक कम दाम में खरीद सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया था। नए येलो कलर के बाद अब ग्राहकों के पास ज्यादा कलर ऑप्शन चॉइस हो गई हैं। आइए आपको इस नए वेरिएंट की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 कीमत

सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को यलो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 99,999 रुपये तय की गई है। वहीं इसके 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। अगर आप भी सैमसंग के इस फोन को नए कलर में खरीदना चाहते हैं, तो इस फोन को सैमसंग की वेबसाइट और चुनिंदा आउटलेट से ऑर्डर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 ऑफर

जिसपर आपको कई ऑफर्स का भी लाभ दिया जाएगा। अगर ग्राहक HDFC बैंक कार्ड की मदद से इस फोन की खरीदारी करता है तो 7,000 रुपये कैशबैक और 7000 रुपये अपग्रेड बोनस टोटल 14 हजार तक का लाभ उठा सकेगा। जिसके बाद यह फोन काफी किफायती दाम में ग्राहक को मिल जाएगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को एक्सचेंज ऑफर के साथ लेने पर 14,000 रुपये अपग्रेड बोनस मिलेगा। इसके अलावा HDFC बैंक , बजाज फाइनेंस कार्ड के साथ 30 महीने की EMI (3,379 रुपये) पर भी इस फोन फोन को खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 5 फीचर्स

Galaxy Z Flip 5 में ग्राहकों को 6.7 इंच डायनमिक AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसमें 3.4 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले मिल रहा है। इस फोन के दोनों डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ लाया गया है। अपने इस फोन को सैमसंग ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया है। जो 8GB का LPDDR5 RAM और 512GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टमाइज्ड One UI 5.1 यूजर इंटरफेस पर काम करता है।
अपने इस हैंडसेट के रियर में 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 10MP का कैमरा मिल रही है। सैमसंग अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी को शामिल किया है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched Galaxy Z Flip 5 with 8GB RAM and 256GB storage in yellow color option. The price of which has been fixed at Rs 99,999. Whereas its 8GB RAM and 512GB storage variant is priced at Rs 1,09,999. If you also want to buy this Samsung phone in a new color, then you can order this phone from Samsung's website and selected outlets.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X